Hyundai Inster EV को मिले 4 स्टार। (सौ. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

छोटी इलेक्ट्रिक SUV की सेफ्टी किसी से कम नहीं, Euro NCAP टेस्ट में 4-स्टार

Hyundai की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Inster EV यूरोपियन सेफ्टी स्टैंडर्ड Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है। इस कार की सुरक्षा पूरे परिवार के लिए सही है।

सिमरन सिंह

Hyundai ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Inster EV के जरिए यह दिखा दिया है कि छोटी कार का मतलब कमजोर सुरक्षा नहीं होता। यूरोपियन सेफ्टी स्टैंडर्ड Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार ने शानदार 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। यह कार दरअसल Hyundai Casper का इलेक्ट्रिक अवतार है और इसे खासतौर पर शहरी ट्रैफिक, टाइट पार्किंग और डेली यूज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

क्रैश टेस्ट में मजबूत प्रदर्शन

Euro NCAP टेस्ट स्कोर के अनुसार:

सेगमेंट स्कोर प्रमुख बिंदु
एडल्ट सेफ्टी 70% फ्रंट क्रैश: 11.3 / साइड: 10.9
चाइल्ड सेफ्टी 81% ISOFIX: 12/12, क्रैश परफॉर्मेंस: 22.1/24
पैदल यात्री सुरक्षा 70% सिर, पेल्विक और पैरों की अच्छी सुरक्षा
सेफ्टी असिस्ट 67% AEB, Lane Assist, Drowsiness Detection

इसका कुल स्कोर यह साबित करता है कि यह कार अपने सेगमेंट में सुरक्षित ड्राइविंग का भरोसा देती है।

बच्चों के लिए भी सुरक्षित विकल्प

Hyundai Inster EV ने बच्चों की सुरक्षा में भी बेहतरीन स्कोर किया है। ISOFIX माउंटिंग पॉइंट्स के लिए फुल मार्क्स (12/12) और चाइल्ड सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 22.1/24 अंक मिले। यह कार पेरेंट्स और फैमिली यूजर्स के लिए एक भरोसेमंद EV विकल्प बनती है।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस

Hyundai Inster EV में कई मॉडर्न सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल हैं:

  • Auto Emergency Braking (AEB)
  • Lane Keep Assist
  • Driver Drowsiness Alert
  • Speed Limit Alert System

हालांकि इसमें Knee Airbags जैसे हाई-एंड फीचर्स नहीं हैं, फिर भी यह कार शहरों के लिए एक सुरक्षित और प्रैक्टिकल विकल्प साबित होती है।

वर्ल्डवाइड पहचान और भारत की उम्मीद

Inster EV को 2025 वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसका वजन लगभग 1,358 किलोग्राम है और यह इंटरनेशनल मार्केट में बजट EV के रूप में उपलब्ध है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन EV सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए इसके जल्द आने की संभावना है।

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा