भारत में लॉन्च हुई सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी, जबरदस्त फीचर्स के साथ

किआ इंडिया ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल में पहली किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis EV को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत सभी यूजर्स के लिए कम रखते हुए शानदार फीचर्स दिए गए है।
भारत में लॉन्च हुई सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी, जबरदस्त फीचर्स के साथ
कार जो कम कीमत में देगी ज्यादा फायदा। (सौ.Kia)
Published on: 
Updated on: 

किआ इंडिया ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को और मजबूत करते हुए अपनी पहली किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis EV को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में ₹24.49 लाख तक जाती है। यह कार हाल ही में आए फेसलिफ्टेड कैरेंस का इलेक्ट्रिक अवतार है।

डिजाइन में हुआ स्मार्ट बदलाव

किआ कैरेंस क्लैविस ईवी का डिज़ाइन इसके पेट्रोल-डीजल वर्ज़न से काफी हद तक मिलता-जुलता है। लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक टच देने के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं:

  • बंद ग्रिल और नया चार्जिंग पोर्ट
  • फुल-फ्रंट LED DRL बार
  • नए 17-इंच एयरो अलॉय व्हील्स
  • 200 मिमी की ग्राउंड क्लियरेंस (ICE वर्जन से 5 मिमी ज्यादा)
  • अंडरबॉडी कवर से बेहतर एयरोडायनामिक्स

फीचर्स में जबरदस्त टेक और कम्फर्ट

किआ ने इस कार को न सिर्फ इलेक्ट्रिक बनाया है बल्कि इसे फीचर्स का पावरहाउस भी बनाया है:

  • 26.6-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले (डिजिटल कंसोल + इंफोटेनमेंट)
  • 90+ कनेक्टेड कार फीचर्स
  • ADAS Level-2, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग
  • वन-टच टम्बल सेकंड रो सीट्स
  • इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, एयर प्यूरीफायर

बैटरी और परफॉर्मेंस: दमदार रेंज, फास्ट चार्जिंग

बैटरी पैक रेंज 0–100 किमी/घंटा चार्जिंग सपोर्ट
51.4 kWh 490 किमी 8.4 सेकंड 7.4/11 kW AC, DC फास्ट चार्जर
42 kWh 404 किमी - -

कार में 169 bhp पावर और 255 Nm टॉर्क वाला सिंगल मोटर सेटअप है। किआ का दावा है कि यह एमपीवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 8.4 सेकंड में पकड़ लेती है।

चार्जिंग नेटवर्क और वारंटी

किआ देशभर में 100+ डीलरशिप्स पर फास्ट चार्जिंग फैसिलिटी दे रही है और 11,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार कर रही है। साथ ही कंपनी इस ईवी पर 8 साल या 1.6 लाख किमी की वारंटी दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com