Honda Rebel 300 भारत में लॉन्च हो गई है। Source.Honda
ऑटोमोबाइल

Honda Rebel 300 की भारत में एंट्री, 2.22 लाख की क्रूजर बाइक में E-Clutch का तड़का, जानें फीचर्स और डिलीवरी

Honda Rebel 300: Honda को पसंद करने वालों को लिए कंपनी ने भारतीय क्रूजर बाइक बाजार में अपनी नई Rebel 300 के साथ एंट्री कर ली है।

सिमरन सिंह

Honda Rebel 300 India Launch: Honda को पसंद करने वालों को लिए कंपनी ने भारतीय क्रूजर बाइक बाजार में अपनी नई Rebel 300 के साथ एंट्री कर ली है। जिसमें Honda Motorcycle & Scooter India ने इसे BigWing लाइनअप में शामिल करते हुए 2.22 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इसको लेकर खास बात यह है कि बाइक का E-Clutch वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 2.62 लाख है। जिसमें कम सीट हाइट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और ब्लैक-आउट फिनिश इसे क्लासिक बॉबर लुक देने का काम कर रहे है।

Honda Rebel 300: कीमत और वेरिएंट

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु)क्लच सिस्टम
Standard₹2.22 लाखमैनुअल क्लच
E-Clutch₹2.62 लाखइलेक्ट्रॉनिक क्लच

2.22 लाख से शुरू कीमत, बुकिंग हुई शुरू

जानकारी के लिए बता दें कि Honda Rebel 300 की बुकिंग 5,000 रुपए की राशि के साथ शुरू हो गई है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। जिसमें बाइक को दो वेरिएंट Standard और E-Clutch में उतारा जाएगा। इसमें आने वाले Standard मॉडल की बात करें तो यह पारंपरिक मैनुअल क्लच के साथ आ रहा है जबकि E-Clutch वर्जन में Honda की इलेक्ट्रॉनिक क्लच तकनीक दी गई है और यही तकनीक बाइक को इस सेगमेंट में ज्यादा खास बनाती है।

286cc इंजन देगा 30 hp की ताकत

Honda Rebel 300 के फीचर्स को देखे तो इसमें 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह इंजन 30 hp की पावर और 27.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं बाइक में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जबकि E-Clutch मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक क्लच ऑपरेशन की सुविधा मिलती है।

इंजन स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन क्षमता286cc
इंजन प्रकारलिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
अधिकतम पावर30 hp
अधिकतम टॉर्क27.5 Nm
ट्रांसमिशनमैनुअल
खास तकनीकE-Clutch वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक क्लच

E-Clutch सिस्टम स्टार्ट और गियर बदलने के दौरान क्लच ऑपरेशन को खुद मैनेज कर सकता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर राइडर मैन्युअली क्लच का इस्तेमाल भी कर सकता है। इससे खासकर शहर में बार-बार गियर बदलने के दौरान राइडिंग आसान हो सकती है।

फीचर्स में TFT स्क्रीन से RoadSync तक

Rebel 300 में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। जो बाइक Honda RoadSync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को भी सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS मिलता है।

फीचरविवरण
हेडलैंपTFT डिस्प्ले
इंस्ट्रूमेंट कंसोलHonda RoadSync
नेविगेशनटर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
ब्रेकिंगदोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक
सेफ्टीडुअल-चैनल ABS
डिजाइनलो-स्लंग बॉबर स्टाइल

इसका लो-स्लंग डिजाइन नए क्रूजर राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 जैसी बाइक्स से हो सकता है।

Rebel 500 भी जल्द होगी लॉन्च

इन सभी फीचर्स को देखकर यह तो साफ है कि Rebel 300 सिर्फ एक नई बाइक नहीं बल्कि भारत में Honda के लाइफस्टाइल मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो के विस्तार का हिस्सा है। कंपनी ने बड़े Rebel 500 को भी भारत के लिए प्रदर्शित किए गए 10 नए मॉडल्स में शामिल किया है जिसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा