(सौजन्य सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

Mahindra SUV पर शानदार डिस्काउंट, 4.40 लाख रुपये तक की मिल रही छूट

नई एसयूवी खरीदने जा रहे लोगों के लिये महिंद्रा, हुंडई और स्कोडा की ओर से अच्छा मौका है। जून के महीने में इन कारों को खरीदने में ग्राहकों को चार लाख से ज्यादा तक की बचत हो सकती है। ये कंपनियां अपना स्टॉक क्लियर करने के लिए भारी डिस्काउंट दे रही हैं जो केवल स्टॉक रहने तक ही है।

रीना पंवार

महिंद्रा, हुंडई और स्कोडा की नई एसयूवी खरीदने जा रहे लोगों के लिये अच्छा मौका है। जून के महीने में इन कारों के खरीदने में ग्राहकों को चार लाख से ज्यादा तक की बचत है सकती है। ये कंपनियां ग्राहकों को इतना डिस्काउंट इसलिये दे रही हैं क्योंकि इन कार कंपनियों के पास अभी तक बड़ी मात्रा में पुराना स्टॉक बचा हुआ है। स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनियों को अच्छा-खासा डिस्काउंट देना पड़ रहा है। महिंद्रा ने स्टॉक क्लियर करने के लिए सबसे ज्यादा डिस्काउंट पेश किया है जबकि हुंडई और स्कोडा ने भी अच्छे ऑफर्स दिये हैं। हालांकि ये डिस्काउंट केवल स्टॉक रहने तक ही हैं।

महिंद्रा की गाड़ियों पर इतना है डिस्काउंट

जून में महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 EV पर 4.40 लाख रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस कार की कीमत 15.49 लाख से लेकर 17.49 लाख रुपये तक जाती है। दो बैटरी पैक वाली ये कार फुल चार्ज होने पर एक बार में 375km तक चलती है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 पर भी 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 27.14 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा डीजल से चलने वाली महिंद्रा स्कार्पियो एन के टॉप मॉडल Z8 पर भी ग्राहक एक लाख रुपये तक बचा सकते हैं। इसके पेट्रोल मॉडल पर 60,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्कार्पियो एन की कीमत 13.60 लाख रुपये से लेकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है। इस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल शामिल है।

हुंडई की कारों पर भी है अच्छा ऑफर

अपना पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिये हुंडई भी जून के महीने में अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue कार पर पूरे 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Hyundai Exter पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हुंडई ग्रैंड i10 निओस की क़ीमत 5.92 - 8.56 लाख तक है जिसे खरीदने पर ग्राहक पूरे 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ उठा सकता है। हुंडई i20 पर भी पूरे 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है।

स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया पर भी ऑफर

सेल्स बढ़ाने के लिये स्कोडा ने भी अपनी सेडान कार Slavia और मिडसाइज एसयूवी Kushaq की कीमतों में अच्छी खासी कटौती की है। इन कारों पर 2.19 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्कोडा का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत