Hero Xtreme 125R Stealth Edition में क्या है खास। Source. Hero
ऑटोमोबाइल

Hero Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च, ₹1.16 लाख में मिलेगी बाइक, पहली बार मिला यह खास सेफ्टी फीचर

Hero Xtreme 125R Stealth Edition: Hero MotoCorp ने आपके लिए एक नया विकल्प पेश किया है। इसमें Hero Xtreme 125R का Stealth Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Hero Xtreme 125R का Stealth Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

  • नए वेरिएंट में कलर TFT डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) है।

  • बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है जो अचानक ब्रेक लगाने पर बेहतर कंट्रोल देता है।

New 125cc Bike in India: 125cc बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Hero MotoCorp ने आपके लिए एक नया विकल्प पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक Hero Xtreme 125R का Stealth Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका कलर TFT डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) है। वहीं इसकी खास बात यह है कि कंपनी इसे स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में TPMS फीचर वाली पहली बाइक बता रही है। इसके अलावा बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लेकर कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां।

कितनी है Hero Xtreme 125R Stealth Edition की कीमत?

Hero Xtreme 125R Stealth Edition के बारे में बताए तो इसको भारत में 1,16,250 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं यह बाइक Midnight Black कलर में आती है जिस पर Pearl Red एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कलरफुल अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो बाइक को स्पोर्टी लुक देते हैं। यह Xtreme 125R लाइनअप का नया टॉप वेरिएंट है। इसकी कीमत में मिलने वाले नए टेक्नोलॉजी फीचर्स इसे पहले के वेरिएंट से अलग बनाते हैं।

4.2 इंच TFT डिस्प्ले और TPMS की सुविधा

इस नए एडिशन में 4.2 इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसकी मदद से राइडर अपने स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट कर सकता है। डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

लेकिन इसका सबसे खास फीचर TPMS है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम राइडर को बाइक के टायरों में हवा का प्रेशर बताता है। इससे टायर में हवा कम होने पर समय रहते ध्यान दिया जा सकता है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ बदलाव

Hero Xtreme 125R Stealth Edition में पहले वाला 124.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के दावे में बताया गया है कि बाइक 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसका क्लेम्ड माइलेज 66 किलोमीटर प्रति लीटर है।

सेफ्टी के लिए मिलते हैं ये खास फीचर्स

बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें Rain, Road और Sport तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।

कुल मिलाकर इसमें बताया जा रहा है कि नए TFT डिस्प्ले और TPMS के साथ Hero ने Xtreme 125R को पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। लेकिन इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

अभिषेक को मारने के लिए किसके पास समय है, हमले के आरोपों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- उनके साथ बहस कौन करेगा

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम