Tata की नई Electric SUV में मिलेगा फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस, 2027-28 में हो सकती है लॉन्च

Tata EV 2027-28: Tata Motors अपने EV पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। नई फैमिली इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है जिसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर होने की संभावना है।
Tata new electric SUV will offer more space for families 2027–28
Tata भविष्य में लाए गी Acti.ev SUV.Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Tata New Electric SUV Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग को देखते हुए Tata Motors अपने EV पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी एक नई फैमिली इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है जिसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर होने की संभावना है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को 2027-28 तक बाजार में उतारा जा सकता है। इसे कंपनी की मौजूदा Sierra EV और अगली पीढ़ी की Nexon EV के बीच जगह मिल सकती है।

वहीं नई इलेक्ट्रिक SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है जिन्हें परिवार के लिए ज्यादा केबिन स्पेस और इलेक्ट्रिक कार की सुविधा चाहिए। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

4.3 मीटर होगी नई Tata Electric SUV की लंबाई

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि टाटा की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई लगभग 4.3 मीटर होगी। इस आकार के साथ यह कंपनी के मौजूदा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक अलग जगह बना सकती है। अभी के लिए टाटा के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में अलग-अलग सेगमेंट के मॉडल मौजूद हैं। नई SUV को Nexon EV और Sierra EV के बीच पोजिशन किए जाने की संभावना है। इससे ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय एक और विकल्प मिल सकता है।

Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी SUV

इस इलेक्ट्रिक SUV को टाटा के समर्पित Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह प्लेटफॉर्म फ्रंट-व्हील ड्राइव, रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप को सपोर्ट करता है। इसका फ्लैट फ्लोर डिजाइन और बैटरी की बेहतर प्लेसमेंट केबिन में ज्यादा जगह उपलब्ध कराने में मदद कर सकती है। इससे खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतर लेगरूम मिलने की उम्मीद को लेकर देखे जा रहा है।

Tata new electric SUV will offer more space for families 2027–28
Royal Enfield Flying Flea S6 से उठा पर्दा, 2027 में आएगी नई इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर

2031 तक 10 इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि टाटा मोटर्स वित्त वर्ष 2031 तक अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में मॉडल की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 करने की योजना पर काम कर रही है। नई फैमिली SUV इसी रणनीति का हिस्सा हो सकती है। लेकिन इसकी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और कीमत जैसी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। ऐसे में लॉन्च के करीब कंपनी की ओर से मिलने वाले आधिकारिक खुलासे अहम होंगे।