Hero MotoCorp में क्या है खास। (सौ. Hero) 
ऑटोमोबाइल

Hero MotoCorp ने पेश किया NEX 3, भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया अध्याय

EICMA 2025: Hero MotoCorp ने अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यूनिट VIDA के तहत 'Novus' रेंज का विस्तार करते हुए एक नया और अनोखा माइक्रो इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन NEX 3 पेश किया।

सिमरन सिंह

Hero Electric Four Wheeler: भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यूनिट VIDA के तहत 'Novus' रेंज का विस्तार करते हुए एक नया और अनोखा माइक्रो इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन NEX 3 पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कई स्मार्ट और इनोवेटिव मोबिलिटी प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें NEX 1 (एक पोर्टेबल वियरेबल माइक्रो मोबिलिटी डिवाइस) और NEX 2 (एक इलेक्ट्रिक ट्राइक) शामिल हैं।

EICMA 2025 में Hero की ग्लोबल इनोवेशन की झलक

Hero MotoCorp ने अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन EICMA 2025 (Global Two-Wheeler Exhibition) में किया, जहां कंपनी ने चार पहियों वाला माइक्रो इलेक्ट्रिक वाहन NEX 3 के साथ दो कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें VIDA Concept UBEX और VIDA Project VXZ शोकेस कीं। कंपनी का कहना है कि, "ये नए प्रोडक्ट्स स्मार्ट और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देंगे और भविष्य के यातायात की दिशा तय करेंगे।"

NEX 3 की खासियतें छोटा आकार, बड़ा कम्फर्ट

NEX 3 एक ऐसा कंपैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन है जो हर मौसम और हर इलाके में आसानी से चलाया जा सकता है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए उपयुक्त है और इसमें चार पहियों की सुरक्षा के साथ एक कार जैसा आराम भी मिलता है। यह वाहन दो सीटों वाला है, जिसमें टेंडेम सीटिंग अरेंजमेंट (एक आगे और एक पीछे) दिया गया है। इसका डिजाइन न सिर्फ फ्यूचरिस्टिक है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। कंपनी के अनुसार, यह वाहन पर्सनल मोबिलिटी और स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्टेशन दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

VIDA VX2 अर्बन स्कूटर और नई इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्चिंग

Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA के अंतर्गत नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर भी पेश किए। कंपनी ने VIDA VX2 Urban Scooter को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ ही VIDA Concept UBEX और VIDA Project VXZ को भी प्रदर्शित किया गया, जिसे हीरो ने Zero Motorcycles के साथ मिलकर विकसित किया है।

कंपनी ने अपनी नई VIDA DIRT.E सीरीज़ भी पेश की है, जिसमें DIRT.E K3 (बच्चों के लिए ऑफ-रोड बाइक) और DIRT.E MX7 (रेसिंग और ऑफ-रोड प्रेमियों के लिए हाई-परफॉर्मेंस मॉडल) शामिल हैं।

भविष्य की दिशा में Hero MotoCorp का कदम

Hero MotoCorp का यह कदम स्पष्ट करता है कि कंपनी अब सिर्फ दोपहिया वाहनों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि सस्टेनेबल और स्मार्ट मोबिलिटी के नए युग की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट