GST के कम होने से देश के ओटो बजार पर हुआ असर। (सौ. AI) 
ऑटोमोबाइल

GST 2.0 से ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल, कारों की बिक्री दोगुनी होकर पहुंची 5 लाख यूनिट्स

GST 2.0 Impact: GST 2.0 लागू होने के बाद से भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर में भारी तेजी देखने को मिल रही है। निर्मला सीतारमण ने बताया कि GST सुधारों ने घरेलू वाहन बाजार को नई रफ्तार दी है।

सिमरन सिंह

Nirmala Sitharaman on GST Reform: देश में GST 2.0 लागू होने के बाद से भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर में भारी तेजी देखने को मिल रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 22 सितंबर से लागू हुए GST सुधारों ने घरेलू वाहन बाजार को नई रफ्तार दी है। इसका सीधा असर कार बिक्री पर पड़ा है, जो अब दोगुनी बढ़कर 5 लाख यूनिट्स तक पहुंच चुकी है।

GST 2.0 ने दी उद्योग को नई जान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद से दीपावली तक वाहन उद्योग की रिटेल सेल्स 6.50 लाख से 7 लाख यूनिट्स के बीच रही है।" उन्होंने बताया कि जीएसटी 2.0 ने मोटर वाहन उद्योग को अभूतपूर्व बढ़ावा दिया है, जिससे बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

त्योहारों में ऑटो सेक्टर की चमक, ई-कॉमर्स ने बढ़ाई रफ्तार

निर्मला सीतारमण ने आगे लिखा कि दिवाली शॉपिंग सीजन में ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मांग में तेज उछाल देखने को मिला। "प्रीमियम प्रोडक्ट्स और तत्काल डिलीवरी सेवाओं ने बाजार की ग्रोथ को स्पीड दी है और त्योहारों के दौरान खर्च अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा।" यानी, छोटे शहरों और कस्बों में भी वाहन खरीदारी में बड़ा उछाल देखा गया है।

Tata Motors की बंपर सेल्स

ऑटोमोबाइल पर GST में कटौती के बाद त्योहारों के मौसम में Tata Motors ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने बताया कि उसने नवरात्रि से दीपावली तक सिर्फ 30 दिनों में 1 लाख से अधिक कारों की डिलीवरी की है। इस दौरान टाटा की बिक्री में साल-दर-साल 33% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि उसकी एसयूवी सेगमेंट ने बाजार में दबदबा कायम रखा।

Maruti Suzuki की दिवाली सेल ने बनाया रिकॉर्ड

Maruti Suzuki इंडिया ने बताया कि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट जिसमें कारें और एसयूवी शामिल हैं में GST दरों में कटौती और 'मेक इन इंडिया' उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते 2025 की दिवाली में बिक्री रिकॉर्ड ₹6.05 लाख करोड़ तक पहुंच गई। त्योहारी सीजन में व्यापार में आई इस तेजी से लॉजिस्टिक्स, परिवहन, पैकेजिंग और डिलीवरी सेक्टर में करीब 50 लाख अस्थायी रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान