Car Launches (Source. Gemini) 
ऑटोमोबाइल

जुलाई में ऑटो बाजार में मचेगी धूम, Tata Sierra EV से Nissan Tekton तक, लॉन्च होंगी 5 दमदार कारें

July 2026 Car Launches: भारत के ऑटो बाजार के लिए जुलाई 2026 बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अगले महीने आपके पास कई शानदार विकल्प आने वाले है।

सिमरन सिंह

Car Launch 2026: भारत के ऑटो बाजार के लिए जुलाई 2026 बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अगले महीने आपके पास कई शानदार विकल्प आने वाले है। इलेक्ट्रिक कारों से लेकर प्रीमियम SUV और लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV तक कई बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

ऑटो सेक्टर से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में Nissan, Honda, Tata, Maruti Suzuki और MG जैसी कंपनियां अपनी फेमस गाड़ियों को भारतीय बाजार में उतार सकती हैं। खास बात यह है कि इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों का भी मजबूत काम देखने को मिल रहा है।

Nissan Tekton से Honda ZR-V तक

जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई की सबसे चर्चित लॉन्च में Nissan Tekton का नाम भी शामिल है। कंपनी ने बताया है कि यह नई मिड-साइज SUV होगी जिसे आकर्षक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही Honda अपनी प्रीमियम SUV ZR-V को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। यह SUV हाई-एंड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के कारण ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ खीच रही है।

इलेक्ट्रिक कारों पर रहेगा खास फोकस

बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में Tata Sierra EV और MG4 EV सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। Tata Sierra EV कंपनी की प्रतिष्ठित Sierra को नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाएगी। वहीं दूसरी तरफ MG4 EV लंबी ड्राइविंग रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ EV बाजार में उतरने वाली है।

Maruti Brezza का नया अवतार भी होगा लॉन्च

आगे लिस्ट में देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक Maruti Suzuki Brezza का अपडेटेड 2026 मॉडल भी जुलाई में दस्तक दे सकता है। नए डिजाइन और फीचर्स के साथ यह मॉडल ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन कर सामने आएगा।

जुलाई 2026 में लॉन्च होने वाली संभावित कारें

कार का नाम अनुमानित कीमत संभावित लॉन्च डेट प्रमुख खासियत
Nissan Tekton ₹11 लाख से ₹25 लाख 9 जुलाई 2026 नई मिड-साइज SUV, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन
Honda ZR-V ₹40 लाख से ₹50 लाख जुलाई 2026 प्रीमियम SUV, हाई-टेक फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki Brezza 2026 ₹8.5 लाख से ₹14 लाख 25 जुलाई 2026 अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स
Tata Sierra EV ₹20 लाख से ₹25 लाख जुलाई 2026 आइकॉनिक Sierra का इलेक्ट्रिक अवतार
MG4 EV ₹27 लाख से ₹32 लाख 17 जुलाई 2026 लंबी रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक कार

ग्राहकों के लिए क्यों खास रहेगा जुलाई?

विशेषज्ञों से लिस्ट को देखने के बाद बताते है कि आने वाली जुलाई 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाली है। जिसमें एक तरफ प्रीमियम SUV सेगमेंट में नए विकल्प देखने को मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखा जाएगा। ऐसे में नई कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए अगले महीने खास होने वाला है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट