FASTag Balance Check: FASTag अब हर वाहन चालक के लिए जरूरी हो गया है। देशभर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगभग हर वाहन के लिए इसको इस्तेमाल किए बिना टोल प्लाजा पर वाहन गुजरना मुश्किल है। इस तकनीक में आपकी गाड़ी पर लगा FASTag स्कैन होता है और टोल टैक्स अपने आप कट जाता है। लेकिन कई बार कुछ खराबी के कारण स्कैनिंग नहीं हो पाती जिससे यात्रियों को लंबी लाइन और बहस का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में इस मामले को सुलझाने के लिए सरकार की ओर से साफ नियम सामने आ गए है।
बता दें कि Indian Highways Management Company Limited के मुताबिक अगर आपका FASTag एक्टिव है, उसमें पर्याप्त बैलेंस है और टैग सही हालत में लगा है, फिर भी टोल प्लाजा का ETC सिस्टम काम नहीं कर रहा, तो ऐसी स्थिति में वाहन चालक को मुफ्त में निकलने की अनुमति दी जा सकती है।
सरकारी नियम में यह भी साफ किया गया कि अगर गलती टोल प्लाजा की तकनीकी व्यवस्था में है तो वाहन चालक से अतिरिक्त शुल्क लेना सही नहीं होगा। ऐसा देखा गया है कि कई बार सर्वर डाउन होने से, स्कैनर खराब होने से या नेटवर्क फेल होने से FASTag काम नहीं करता। ऐसे मामलों में यात्रियों को जबरदस्ती नकद पैसे देने कि जरूरत नहीं है। हालांकि इस बात को भी समझना जरूरी है कि यह सुविधा तभी मिलेगी जब आपका FASTag चालू स्थिति में हो। अगर टैग ब्लैकलिस्ट है, बैलेंस खत्म है या टैग खराब है तो आपको सामान्य तरीके से टोल टैक्स भरना होगा।
नियम के आने के बाद भी अगर आपसे किसी भी टोल प्लाजा पर ETC सिस्टम खराब होने के बावजूद नकद पैसे मांगे जाए तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। बताया गया है कि ग्राहक संबंधित कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज कर ली जाएगी। इसके साथ ही आप टोल प्लाजा ऑपरेटर के खिलाफ भी शिकायत कर सकते है। एक्सपर्ट्स इस स्थिति में यह भी कहते है कि यात्रियों को अपने अधिकारों की जानकारी होना चाहिए क्योंकि कई बार जानकारी के अभाव में लोग बेवजह ज्यादा भुगतान कर देते हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली वालों की टेंशन खत्म, अब हर सोमवार दौड़ेंगी Extra Metro ट्रेनें, ईंधन संकट के बीच बड़ा फैसला
सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले FASTag का बैलेंस जरूर चेक करें। इसके साथ ही टैग को विंडस्क्रीन पर सही जगह लगाए ताकि स्कैनिंग में दिक्कत न आए। अगर आपका FASTag सही तरीके से काम कर रहा है और गलती टोल सिस्टम की है तो सरकारी नियम आपके साथ रहेगा।