Electric vehicle sale in june 
ऑटोमोबाइल

भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1

Electric Car Sales India: इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और इसके ताजा आंकड़े इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश करते हैं। FADA ने इसकी रिपोर्ट सामने रखी है।

सिमरन सिंह

FADA EV Report: आज के समय में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और इसके ताजा आंकड़े इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश करते हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA के रिटेल रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक, जून 2026 में देशभर में 31,823 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। यह जून 2025 में बिकी 15,318 यूनिट्स की तुलना में 107.75% की शानदार सालाना बढ़ोतरी है।

सिर्फ सालाना ही नहीं बल्कि मासिक आधार पर भी EV बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। जिसमें देखा गया है कि मई 2026 में जहां 26,682 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं वहीं जून में बिक्री 19.27% बढ़ गई। यह संकेत देता है कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब तेजी से मुख्यधारा का हिस्सा बनती जा रही है।

Tata Motors बनी बाजार की बादशाह

देखा जा रहा है कि जून 2026 में Tata Motors ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 12,187 Electric Car की बिक्री दर्ज की। वहीं कंपनी ने 38.30% मार्केट शेयर पर कब्जा किया है।यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में अधिक है जिसमें Tata की EV बिक्री 126.73% बढ़ी है जबकि मई के मुकाबले भी लगभग 18% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं Mahindra ने 7,766 यूनिट्स बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिसको अंदर कंपनी की Born Electric सीरीज को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसकी बदौलत उसकी बिक्री में सालाना 121.06% और मासिक 25.06% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं कंपनी का बाजार हिस्सा 24.40% रहा।

MG, Maruti और VinFast ने भी दिखाई मजबूत मौजूदगी

तीसरे स्थान पर JSW MG Motor रही जिसने जून में 5,861 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की और 18.42% मार्केट शेयर हासिल किया। वहीं Maruti Suzuki ने 1,919 यूनिट्स बेचकर चौथा स्थान हासिल किया। वहीं कंपनी की eVitara लॉन्च होने के बाद EV सेगमेंट में यह उसका पहला पूरा साल माना जा रहा है। इस बीच वियतनाम की कंपनी VinFast भी तेजी से भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जून में कंपनी ने 1,404 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा BYD (873), BMW (497), Kia (449), Hyundai (352) और Mercedes-Benz (234) ने भी अच्छी बिक्री दर्ज की।

जून 2026 EV बिक्री: टॉप कंपनियां

कंपनी बिक्री (यूनिट्स) मार्केट शेयर
Tata Motors 12,187 38.30%
Mahindra 7,766 24.40%
JSW MG Motor 5,861 18.42%
Maruti Suzuki 1,919 6.03%
VinFast 1,404 4.41%
BYD 873 —
BMW 497 —
Kia 449 —
Hyundai 352 —
Mercedes-Benz 234 —

Tesla और Toyota ने भी बढ़ाई हलचल

इसके साथ ही जून 2026 में Tesla ने अपनी Model Y SUV की 37 यूनिट्स रिटेल कीं जबकि Volvo ने भी 37 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। वहीं Toyota ने अपनी नई Urban Cruiser Ebella के साथ पहली बार EV बिक्री के आंकड़ों में जगह बनाई और 32 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, नए मॉडल और सरकारी प्रोत्साहन आने वाले महीनों में भारतीय EV बाजार को और गति दे सकते हैं।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन