EV ने नंवबर में किया कमाल। (सौ. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

नवंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, ये कंपनियां बनीं ग्रोथ की इंजन

Electric Cars: इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसकी गति नवंबर 2025 में भी थमी नहीं। हालांकि त्योहारों के बाद महीने-दर-महीना बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

सिमरन सिंह

Electric Vehicles India: भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EV) सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसकी गति नवंबर 2025 में भी थमी नहीं। हालांकि त्योहारों के बाद महीने-दर-महीना (MoM) बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ ने बाजार को नई मजबूती दी। नवंबर महीने में सबसे ज्यादा योगदान Tata Motors, JSW MG Motor और Mahindra का रहा, जिन्होंने EV बाजार को गति देने में अहम भूमिका निभाई।

नवंबर 2025 में EV बाजार का प्रदर्शन

पिछले महीने भारत में कुल 14,850 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं। यह आंकड़ा नवंबर 2024 की तुलना में 61.87% अधिक है। हालांकि अक्टूबर 2025 में 18,055 यूनिट्स बिकने के बाद तुलना में 17.75% की MoM गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाजार की कुल स्थिति सकारात्मक रही। इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों का मार्केट शेयर बढ़कर 3.8% पर पहुंच गया, जबकि यह नवंबर 2024 में 2.8% और अक्टूबर 2025 में 3.3% था।

Tata Motors: EV बाजार की निर्विवाद लीडर

Tata Motors ने एक बार फिर EV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। नवंबर 2025 में कंपनी ने 6,153 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 38.30% YoY बढ़त दर्शाती है। हालांकि अक्टूबर 2025 में 7,239 यूनिट्स बिकने के बाद नवंबर में 15% MoM गिरावट आई। फिर भी Tata देश की EV बिक्री में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। कंपनी के लोकप्रिय मॉडल Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV, Curvv EV और Harrier EV—इस बढ़त के प्रमुख कारण हैं।

MG की EV ग्रोथ में Windsor EV की बड़ी भूमिका

JSW MG Motor की बिक्री में Windsor EV ने महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई है। यह मॉडल बाजार में अन्य EVs को कड़ी टक्कर दे रहा है। नवंबर 2025 में कंपनी ने 3,693 यूनिट्स बेचीं, जो 10.34% YoY बढ़त है। हालांकि MoM में बिक्री 1,882 यूनिट्स कम रही क्योंकि अक्टूबर में 4,549 यूनिट्स बिकी थीं।

Mahindra: BE Series ने दी धमाकेदार ग्रोथ

महिंद्रा ने बताया था कि मार्च–सितंबर के बीच 30,000 से ज्यादा BE Series EVs बेची गईं। इस सीरीज में BE 6, XEV 9e और नया XEV 9S शामिल हैं। नवंबर 2025 में कंपनी ने 2,966 EVs बेचीं, जो नवंबर 2024 के 583 यूनिट्स के मुकाबले 408.75% की जबरदस्त YoY बढ़त है। हालांकि अक्टूबर 2025 की 4,549 यूनिट्स की तुलना में नवंबर में 18.82% MoM गिरावट दर्ज की गई।

ध्यान दें

स्पष्ट है कि भारत में EV सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है। Tata, MG और Mahindra जैसी कंपनियां नए मॉडल और बेहतर तकनीक के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। आने वाले सालों में EV बाजार का विस्तार और तेज होने की उम्मीद है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे