मह‍िंद्रा थार (सौजन्य सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

SUV, MPV, हैचबैक ...ये हैं कारों की कैटिगरी, जानिये इनका मतलब

अगर आप कारों के बारे में जानकारी नहीं रखते तो कार की SUV, हैचबैक, सेडान, क्रॉसओवर नाम की इन कैटिगरी को समझ पाना आपके लिये आसान नहीं होगा। यहां ऐसी ही कारों की कैटिगरी और उनका मतलब बताया जा रहा है जिससे आसानी से कार की इन कैटिगरी को समझा जा सकता है।

रीना पंवार

भारतीय बाजार में कई तरह की कारें मौजूद हैं। अलग-अलग कैटिगरी की इन कारों के नाम भी अलग-अलग हैं, जिन्हें कार के बारे में जानकारी रखने वाले लोग आसानी से समझ जाते हैं। जैसे SUV,हैचबैक, सेडान, क्रॉसओवर आदि कैटिगरी। लेकिन अगर आप कारों के बारे में जानकारी नहीं रखते तो कार की इन कैटिगरी को समझ पाना आपके लिये आसान नहीं होगा। किस तरह की कार की बात हो रही है ये आप नहीं समझ पायेंगे। यहां ऐसी ही कारों की कैटिगरी और उनका मतलब बताया जा रहा है जिससे आसानी से कोई भी कारों की इन कैटिगरी को समझ सकता है।

हैचबैक कारें

हैचबैक कारें वो कारें होती हैं जो 4 दरवाजों के साथ आती हैं। इनके डोर सामने की तरफ खुलते हैं। कुछ प्रीमियम हैचबैक कारें 2 दरवाजों के साथ भी आती हैं। ऑल्टो 800, स्विफ्ट, आई10 आदि कारें हैचबैक कारों के उदाहरण हैं।

SUV

कार की SUV कैटिगरी का नाम तो हर कोई जानता ही होगा, हालांकि SUV का मतलब क्या है ये और इस तरह की कारों में क्या खास बात होती है ये शायद हर कोई नहीं जानता होगा। SUV का पूरा नाम है स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल। ये कारें बॉडी ऑन फ्रेम चेस‍िस पर आधारित होती हैं। इनका ग्राउंड क्लियरेंस काफी बेहतर होता और अन्य कारों के मुकाबले इनमें जर्क सहने की क्षमता भी ज्यादा होती है। एसयूवी कारें ऑफ-रोडर्स और सॉफ्ट-रोडर्स, खूबियों के साथ आती हैं। ऑफ-रोडर SUV के उदाहण है मह‍िंद्रा थार, मह‍िंद्रा स्‍कॉर्पियो जबकि होंडा सीआर-वी, रेनॉ डस्‍टर सॉफ्ट-रोडर SUV के उदाहरण हैं।

सेडान

इन कारों को UK में सैलून नाम से भी जाना जाता है। हैचबैक की तरह सेडान कारों में भी 4 दरवाजे होते हैं। इन कारों को इंजन, पैसेंजर और कार्गो के तीन हिस्सों में बांटा गया है। सेडान के उदाहरण हैं होंडा अमेज, मारुति सियाज आदि। सेडान कारों की कुछ सब-कैटिगरीज् भी हैं जो हैं कॉम्पैक्ट, सब-कॉम्पैक्ट, फास्टबैक और नॉचबैक।

MPV

MPV का पूरा नाम है मल्टी पर्पज व्हीकल। जैसा कि नाम से ही साफ है मल्टी यूटिलिटी व्हीकल सवारियां ले जाने के साथ-साथ सामान ढोने के काम भी आते हैं। इनको इसी तरह से डिजाइन किया जाता है। MPV में सामान रखने के लिए अच्छी खासी जगह होती है। इसमें सवारी के बैठने के ल‍िए दो या तीन रो होती हैं। इस कैटिगरी में महिंद्रा मराजो, मारुति ओमनी और दैटसन गो+ जैसी कारें शामिल हैं।

क्रॉसओवर

क्रॉसओवर कारों में हैचबैक और एसयूवी की खासियतें मिलती हैं। जैसा नाम से साफ है. ये सॉफ्ट राइडिंग के लिए डिजाइन की गई होती है। मारुति सुजकी S-Cross और वोल्वो S60 को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है।

कन्विर्टिबल कारे

कन्विर्टिबल कारों में रूफ हटाने और लगाने का ऑप्शन होता है। यह फीचर महंगी कारों में मिलता है। फरारी कैलिफोर्निया, ऑडी A3 कैब्रियोलेट इसके उदाहण हैं। इन कारों को कैब्रियोलेट और रोडस्टर भी कहा जाता है।

कूपे

फिक्स रूफ वाली इन कारों में दो दरवाजे होते हैं। हालांकि कई कूपे कार 4 डोर ऑप्शन के साथ भी आती है। ये कारें स्पोर्टी लुक लिये होती है जिनमें बाकी कारों की तुलना में स्पेस कम होता है। इसके उदाहण फोर्ड मस्टैंग, ऑडी R8 आदि हैं

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें