Car Engine. (सौ. Freepik)  
ऑटोमोबाइल

Car Start करने से पहले कर लें ये काम, इंजन की लाइफ हो जाएगी डबल

Car Engine के लिए अगर ये काम किया जाए तो कार की लाइफ को बढ़ाया जा सकता है। ये आसान से ट्रिक से आप आराम से कार में आने वाली दिक्कत से मुक्ती पा सकते है और अपनी कार को लंबे समय तक नए जैसा बना पाएगें।

सिमरन सिंह

Car Engine. कार के इंजन में कभी परेशानी आ जाए तो हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इसको सही कैसे करें या फिर यह परेशानी कैसे पैदा हो गई है। ऐसे में हम आपको कुछ सुझाव देने वाले हैं जो कार स्टार्ट करते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है। यह छोटी-छोटी चीज है लेकिन यह काफी महत्वपूर्ण है। अगर 40 सेकंड के अंदर किए जाने वाले इस काम को आप करते हैं तो आपकी इंजन की लाइफ बढ़ जाएगी।

इंजन स्टार्ट करने से पहले रखे ध्यान

इंजन स्टार्ट करने से पहले आपको कुछ काम है जो जरूर करनी चाहिए। इसमें सबसे पहले आपको कार का इग्निशन ऑन करें और फिर तुरंत स्टार्ट बटन पर न दबाएं। कुछ सेकंड इंतजार करें ताकि ईंधन पंप हो और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सक्रिय हो सके।

ऑयल फ्लो का रखे ध्यान

इसके साथ ही कार स्टार्ट करने के लगभग 10 से 20 सेकंड के बाद कार के तेल की चेकिंग जरूर करें। इससे इंजन के सभी हिस्सों में इंजन ऑयल ठीक से पहुंच जाता है जिससे घर्षण कम होता है।

एसी और एक्सेसरीज बंद रखें

कार स्टार्ट करते समय आपको रेडियो या फिर अन्य एक्सेसरीज को बिल्कुल बंद रखना है। जिससे बैटरी और इंजन पर ज्यादा दबाव न पड़े।

इन बातों का भी रखे ध्यान

  • इंजन को स्टार्ट करने के बाद आरपीएम को स्थिर होने दे क्योंकि अचानक से एक्सीलरेट करने से इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है।
  • इंजन स्टार्ट करने के बाद आवाज को ध्यान से सुने अगर आवाज असामान्य लग रही है तो जांच करें।
  • इंजन की तापमान को सामान्य रखें कार को धीरे-धीरे चलाएं, अचानक तेज गति का इस्तेमाल करने से इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
  • कार स्टार्ट होने के बाद बैटरी चार्ज होने लगती है इसलिए तुरंत एसी या फिर पावर लेने वाली चीजों का इस्तेमाल न करें।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल