Car Engine Overheating (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी

Overheating Car: कई बार आपकी कार आपको पहले ही बताना शुरू कर देती है कि आपकी कार में परेशानी आ रही है लेकिन इसको लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जो की भारी नुकसान में बदल सकता है।

सिमरन सिंह

Car Engine Overheating: भारत जैसा देश जहां तेज गर्मी पड़ती है, ऐसे में कार चलाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। यह सफर चालक के साथ गाड़ी के इंजन के लिए भी एक बड़ी चुनौती होता है क्योंकि चिलचिलाती धूप, लंबा ट्रैफिक और लगातार ड्राइविंग की वजह से कार का इंजन तेजी से गर्म होना शुरु कर देता है। ऐसे में कई बार आपकी कार आपको पहले ही बताना शुरू कर देती है कि आपकी कार में परेशानी आ रही है लेकिन इसको लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही गलती बाद में बड़े इंजन डैमेज और भारी रिपेयर बिल को खड़ा करती है। विशेषज्ञ इसको लेकर कहते है कि अगर समय रहते ओवरहीटिंग के संकेत को पहचाना जाए तो लाखों रुपये के नुकसान को बचाया जा सकता है।

इंजन ओवरहीट होने से पहले कार देती है ये संकेत

अक्सर देखा गया है कि लोग गाड़ी को तब तक चलाते रहते हैं जब तक बोनट से धुआं नहीं निकलना लगता, लेकिन कार इससे पहले ही कई चेतावनी देती है जिसको जानना जरूरी है: ड्राइविंग के दौरान टेम्परेचर मीटर तेजी से ऊपर जाना इंजन के सामान्य से ज्यादा गर्म होने का सकेंत है

  • कार में डैशबोर्ड पर लाल या पीली इंजन वार्निंग लाइट जलना इसके गर्म होने का सकेंत है
  • बोनट के नीचे से भाप या हल्का धुआं निकलना भी बड़ा संकेत है
  • अचानक AC की कूलिंग कम हो जाना इंजन गर्म होने पर कूलिंग सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव का सकेंत है
  • जलने जैसी गंध और अजीब आवाजें भी खतरनाक सकेंत है
  • कार के अंदर या बाहर जलने जैसी बदबू आना इंजन ओवरहीटिंग का संकेत है
  • इंजन की परफॉर्मेंस कमजोर पड़ना और कार पहले जैसी स्मूद ना चलना
  • कुछ मामलों में इंजन से अजीब आवाजें आना

इन संकेतों को लगातार नजरअंदाज करने पर हेड गैस्केट, रेडिएटर और इंजन के अन्य महंगे पार्ट्स खराब हो सकते हैं। जो की आपके लिए एक बड़ा खर्चा पैदा करते है।

इंजन गर्म हो जाए तो तुरंत करें ये काम

वहीं कभी भी आपकों लगे कि कार ओवरहीट हो रही है तो सबसे पहले सुरक्षित जगह पर गाड़ी को रोके और इंजन बंद करके उसे कुछ देर ठंडा होने दें। ऐसा भी देखा गया है कि कई लोग जल्दबाजी में गर्म इंजन पर पानी डाल देते हैं जो उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। गाड़ी को खड़ा रखने पर इंजन थोड़ा ठंडा होने के बाद कूलेंट लेवल जरूर चेक करें और जरूरत पड़ने पर सही कूलेंट डालें। वहीं इस कारण से समस्या ज्यादा लगे तो तुरंत मैकेनिक से संपर्क करें।

नियमित सर्विस बचा सकती है बड़ा खर्च

सलाह दी जाती है कि गर्मियों में रेडिएटर, कूलिंग फैन और इंजन ऑयल की नियमित जांच करने से खतरे को रोका जा सकता है। ऐसे में लंबे सफर पर निकलते समय अतिरिक्त कूलेंट और पानी साथ रखना भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आपकी कार भी बार-बार ओवरहीट होती है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें क्योंकि समय पर सर्विस और थोड़ी सावधानी आपकी कार की परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकती है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल