

Tyre Technology: दुनिया की जानी मानी टायर कंपनियों Bridgestone की भारतीय इकाई Bridgestone India ने अपना नया ब्रांड कैंपेन Feel The Bridgestone Difference लॉन्च कर दिया है। इस कैंपेन का सीधा मकसद लोगों को यह समझाना है कि किसी भी कार की असली परफॉर्मेंस सिर्फ इंजन या फीचर्स पर नहीं बल्कि सही टायर पर भी निर्भर करती है। कंपनी ने बताया है कि ज्याादातर लोग कार खरीदते समय टायर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते लेकिन सड़क और कार के बीच सबसे अहम संपर्क टायर का ही होता हैं। जिस कारण से सही टायर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह कर रख सकता है।
Bridgestone India ने अपनी दी जानकारी में बताया है कि सही टायर सिर्फ कार को सड़क पर चलाने का काम नहीं करते लेकिन उसको बेहतर कंट्रोल, मजबूत ब्रेकिंग और शानदार हैंडलिंग भी देते हैं। वहीं कम रोड नॉइज, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और लंबी टायर लाइफ जैसी खूबियां भी ड्राइविंग को आराम देती है। इसके अलावा बता दें कि कंपनी पिछले 30 सालों से भारतीय ग्राहकों के लिए टायर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और क्वालिटी पर फोकस कर रही है। जिस कारण से ब्रिजस्टोन को देश में एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में देखा जाता है।
इस कैंपेन में सबसे खास बात को देखें तो इसमें पहाड़ी बकरी, चीता और गेंडे जैसे जानवरों को दिखाया गया है। वहीं इन जानवरों को दिखाने का मतलब उनके वातावरण में शानदार ग्रिप, तेज रफ्तार और मजबूत नियंत्रण को दिखाना है। जो टायर के लिए भी सही बताया जा रहा है। वहीं अपने इन्हीं उदाहरणों के जरिए ब्रिजस्टोन टायर की परफॉर्मेंस और डिजाइन को बेहतरीन बताया हैं।
कैंपेन के जरिए यह बात तो साफ है कि यह लोगों के भरोसे को जीतने का काम हो रहा है। जिसको लेकर राजीव शर्मा ने कहा, "भारतीय ग्राहकों के लिए ब्रिजस्टोन एक भरोसेमंद नाम है और यह भरोसा हमने लगातार सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाला और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हुए कमाया है।" उन्होंने यह भी बतायया कि "Feel The Bridgestone Difference" कैंपेन लोगों को यह समझाने में मदद करेगा कि सही टायर किसी भी कार की क्षमता को पूरी तरह बदल सकते हैं। जिसको देखते हुए कंपनी इस कैंपेन को देशभर में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करने में लगी हुई है।