Car indicator पर ध्यान देना जरूरी है। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

कार में दिखाई दें ये लाइट, तो हो जाएं सावधान, नहीं दिया ध्यान, तो होगी दुर्घटना

कार के अंदर कई ऐसे संकेत होते हैं जिनके जरिए हम जान सकते हैं कि कार में किस तरह की दिक्कत हो रही है। लाइट्स जलकर संकेत देती हैं जिससे हमें पता चल सके कि कार के किस हिस्से में दिक्कत है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. कार के अंदर कई सारी इंडिकेशंस को हमारे लिए दिया गया है, जिससे हमें पता चले कि कार में किस तरह की दिक्कत हो रही है। इंडिकेशन के लिए लाइट जलती है, जिससे हम पता कर सकते हैं कि कार के कौन से हिस्से में परेशानी है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आप ऐसा न करें क्योंकि कुछ इंडिकेशंस आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं।

इंजन चेक लाइट

यह लाइट जलने का मतलब यह होता है कि कार का इंजन कुछ गड़बड़ी का सामना कर रहा है। इसे जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए।

ऑयल प्रेशर लाइट

जब ऑयल प्रेशर की लाइट जलती है, तो इसका मतलब होता है कि तेल का दबाव कम है या फिर इंजन के अंदर तेल नहीं है। इसके कारण इंजन खराब हो सकता है और भारी नुकसान हो सकता है।

बैटरी वार्निंग लाइट

बैटरी की वार्निंग लाइट अगर जलती है, तो इसका मतलब है कि सिस्टम चार्जिंग में समस्या आ रही है। इसका संकेत आपको नजरअंदाज नहीं करते हुए जल्दी से जल्दी इसे चेक कराना चाहिए।

ब्रेक वार्निंग लाइट

ब्रेक वार्निंग लाइट जलने पर आपको बिल्कुल सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि इसका मतलब हो सकता है कि ब्रेक लगने में कोई समस्या होने वाली है, जो एक बहुत बड़े एक्सीडेंट तक पहुंच सकती है।

क्या करें?

अगर आपको ऐसी कोई चेतावनी वाली लाइट दिखाई देती है, तो उसी समय अपनी कार को रोकें और उसकी जांच करें या मैकेनिक को बुलाएं या फिर आसपास कहीं मैकेनिक के पास जाएं क्योंकि यह चेतावनी आपकी सुरक्षा के लिए दी जाती है।

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी