Hero Bike (Source. Hero) 
ऑटोमोबाइल

अब बाइक खरीदना पड़ेगा महंगा, Hero की Splendor, HF Deluxe और Passion Plus के दाम बढ़े

Hero Bike Price Hike: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में बिना किसी बड़े ऐलान के बढ़ोतरी कर दी है।

सिमरन सिंह

Hero HF Deluxe Becomes More Expensive: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल रेंज की कीमतों में बिना किसी बड़े ऐलान के बढ़ोतरी कर दी है। सबसे पहले कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor Plus के दाम बढ़ाए और अब Hero HF 100, HF Deluxe और Passion Plus भी महंगी हो गई हैं। रोजमर्रा की जरूरत के लिए बाइक खरीदने वालों के लिए यह खबर जेब पर सीधा असर डालने वाली है।

₹250 से ₹750 तक बढ़े दाम

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइकों की कीमतों में ₹250 से लेकर ₹750 तक की बढ़ोतरी की है, जो अलग-अलग वेरिएंट पर निर्भर करती है।

  • Hero Passion Plus और Hero Splendor Plus की कीमत में कम से कम ₹250 की बढ़ोतरी हुई है।
  • वहीं, Hero HF 100 और Hero HF Deluxe अब ₹750 तक महंगी हो गई हैं।
  • कंपनी के मुताबिक यह बढ़ोतरी उसकी सालाना प्राइस रिविजन प्रक्रिया का हिस्सा है।

नई एक्स-शोरूम कीमतें क्या हैं?

कीमत बढ़ने के बाद अब बाइकों के नए दाम इस प्रकार हैं:

  • Hero HF 100 अब ₹750 महंगी होकर ₹59,489 (एक्स-शोरूम) की हो गई है, जो पहले ₹58,739 थी।
  • Hero HF Deluxe की कीमत अब ₹56,742 से ₹69,235 (एक्स-शोरूम) हो गई है, पहले यह ₹55,992 से ₹68,482 थी।
  • Hero Passion Plus अब ₹76,941 से ₹78,324 (एक्स-शोरूम) में मिलेगी, यानी ₹250 की बढ़ोतरी।
  • Hero Splendor Plus भी ₹250 महंगी होकर अब ₹74,152 से ₹80,721 (एक्स-शोरूम) की हो गई है।

कीमत बढ़ी, फिर भी बिक्री में जबरदस्त उछाल

दिलचस्प बात यह है कि कीमतें बढ़ने के बावजूद हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर 2025 में कंपनी की होलसेल बिक्री 40 फीसदी बढ़कर 4,56,479 यूनिट पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 में यह 3,24,906 यूनिट थी। घरेलू बाजार में दिसंबर 2025 में 4,19,243 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने 2,94,152 यूनिट थी।

स्कूटर और बाइक दोनों की डिमांड मजबूत

कंपनी के मुताबिक यह मजबूती त्योहारी सीजन, नए लॉन्च और पेट्रोल व ईवी स्कूटर पोर्टफोलियो के अच्छे प्रदर्शन की वजह से आई है।

  • दिसंबर 2025 में मोटरसाइकिल बिक्री 4,02,374 यूनिट रही।
  • वहीं स्कूटर की बिक्री 54,105 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल सिर्फ 26,390 यूनिट थी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान