MG Festive Offer: भारत में नई कार खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन को सबसे शानदार समय माना जाता है। क्योंकि इस दौरान कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और दूसरे आकर्षक फायदे भी देती हैं। और इसी कड़ी में JSW MG Motor India ने MG पोन्न ओणम फेस्टिव कैंपेन शुरू किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी की पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों पर ग्राहकों को 2.20 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल्स पर फ्री चार्जिंग और 1 ग्राम सोने का सिक्का भी दिया जा रहा है।
बता दें कि फेस्टिव ऑफर में सबसे बड़ा फायदा MG Astor पर मिल रहा है। इस पेट्रोल SUV को खरीदने पर ग्राहक कुल मिलाकर 2.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें कैश बेनेफिट और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे शामिल हैं। वहीं MG Astor की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये है। वहीं SUV में आकर्षक डिजाइन के साथ प्रीमियम इंटीरियर, AI आधारित फीचर्स और एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है जिससे यह अपने सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बनती है।
इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए MG ZS EV पर भी बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि कंपनी इस मॉडल पर 2.15 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स दे रही है। वहीं खास बात यह है कि ग्राहकों को 2,000 यूनिट तक फ्री चार्जिंग की सुविधा भी मिल रही है। जिससे लगभग 13 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ZS EV उन खरीदारों के लिए आकर्षक हो सकती है जो इलेक्ट्रिक SUV के साथ शुरुआती खरीद लागत और चार्जिंग खर्च दोनों में बचत चाहते हैं।
MG की फेमस Windsor EV पर 20,000 रुपये तक के बेनेफिट्स के साथ 1,000 यूनिट फ्री चार्जिंग और 1 ग्राम सोने का सिक्का दिया जा रहा है। वहीं Comet EV पर 45,000 रुपये तक की बचत और 1 ग्राम गोल्ड कॉइन का ऑफर मिल रहा है।
जिन लोगों को बड़ी SUV पसंद होती है उनके लिए MG Hector पर 60,000 रुपये तक के बेनेफिट्स उपलब्ध हैं। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है। साथ ही बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1 ग्राम सोने का सिक्का भी दिया जा रहा है।
जिसको कुल मिलाकर देखे तो MG का यह फेस्टिव कैंपेन पेट्रोल और EV दोनों तरह की कार खरीदने वालों के लिए शानदार विकल्प पेश करता है। लेकिन ऑफर की शर्तें और उपलब्धता डीलर व शहर के अनुसार अलग हो सकती है।