

Mahindra Scorpio Lifestyler Price: महिंद्रा ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है। Scorpio N के मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार यह नई लाइफस्टाइल पिकअप उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो SUV से आगे बढ़कर कुछ ज्यादा रग्ड और एडवेंचर वाला विकल्प चाहते हैं। वहीं इसमें सबसे बड़ा दांव इसकी कीमत है। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये से कम हो सकती है।
Scorpio Lifestyler को लेकर बताया जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में Toyota Hilux और Isuzu V-Cross जैसी पिकअप से होने वाला है। जिसकी मौजूदा कीमतों के हिसाब से Hilux की शुरुआती कीमत करीब 31.99 लाख रुपये और V-Cross की करीब 25.50 लाख रुपये है। ऐसे में अगर महिंद्रा अपनी पिकअप को 20 लाख रुपये से कम में उतारती है तो कीमत के मामले में इसे बड़ा फायदा मिल सकता है। लेकिन बिक्री अप्रैल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को पेश किया है।
Scorpio Lifestyler के बारे में बताए तो उसी चेसिस पर आधारित है जिस पर Scorpio N बनी है। इसका डिजाइन काफी रग्ड और ऑफ-रोड फोकस्ड रखा गया है। वहीं आगे L-शेप DRL के साथ LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल, स्किड प्लेट और वर्टिकल LED फॉग लैंप मिलते हैं। साइड में डबल-कैब बॉडी, ऑफ-रोड टायर, रूफ रेल्स और मोटी क्लैडिंग इसे दमदार लुक देती है। पीछे C-शेप लाइटिंग और बड़े अक्षरों में Mahindra की ब्रांडिंग दी गई है।
वैसे बाहर से रफ-टफ दिखने वाली इस पिकअप का केबिन काफी प्रीमियम रखा गया है। इसमें बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, सराउंड व्यू कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Scorpio N वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है जो 175hp की ताकत देता है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 203hp पावर दे सकता है। दोनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है। 4WD सिस्टम इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और सक्षम बनाएगा।
इसके साथ ही महिंद्रा इसे Valley, Reef और Trail जैसे अलग-अलग एक्सप्रेशन वेरिएंट में भी पेश कर रही है। यह भारत के अलावा इसे ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में भी उतारने की तैयारी है। ऐसे में Scorpio Lifestyler सिर्फ नई पिकअप नहीं बल्कि महिंद्रा का बड़ा ग्लोबल दांव भी साबित हो सकती है।