बीएसए गोल्ड स्टार 650 (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

15 अगस्त को लॉन्च होगी BSA गोल्ड स्टार, RE क्लासिक 350 लवर्स को भी मिलेगा तोहफा, जानिए और क्या है खास

इस महीने यानी अगस्त 2024 में तीन टू व्हीलर भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रहे हैं। इसमें रॉयल एनफील्ड से लेकर टीवीएस मोटर के प्रोडक्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा इन तीन टू व्हीलर में एक स्कूटर भी शामिल है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: इस महीने यानी अगस्त 2024 में तीन टू व्हीलर भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रहे हैं। इसमें रॉयल एनफील्ड से लेकर टीवीएस मोटर के प्रोडक्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा इन तीन टू व्हीलर में एक स्कूटर भी शामिल है। दरअसल, कंपनी इस महीने देश में रॉयल एनफील्ड की नई क्लासिक 350 को कई अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा बीएसए गोल्ड स्टार बाइक भी इसी महीने देश में एंट्री कर सकती है। तो चलिए जानते हैं बाइक लवर्स को क्या कुछ खास मिलने वाला है।

BSA गोल्ड स्टार

BSA अपनी गोल्ड स्टार 650 बाइक को इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2024 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक में 652 cc का इंजन देगी। यह इंजन 45 bhp की अधिकतम पावर के साथ 55 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसकी कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 3 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर बाज़ार में लॉन्च कर सकती है।

2024 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

देश की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 का अपडेटेड मॉडल 12 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। वहीं, कई लोगों का मानना ​​है कि कंपनी इस बाइक में कई बदलाव भी कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है। माना यही जा रहा है कि इसकी कीमत पुराने मॉडल के आस-पास ही रखी जाएगी। जिससे ग्राहकों के बीच पहुंचने में कीमत बाधा न बने।

2024 TVS Jupiter 110

TVS Jupiter को TVS Motor का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्कूटर माना जाता है। वहीं, कंपनी अब इस महीने देश में इस स्कूटर का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस स्कूटर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इसका डिज़ाइन भी नया हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, लॉन्च होने के बाद इस स्कूटर की बिक्री अगस्त के आखिर या सितंबर में की जा सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस स्कूटर को 1 लाख रुपये तक की रेंज में बाजार में उतार सकती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान