

नई दिल्ली: मॉरिस गैराज और जेएसडब्ल्यू की एक नई कार जल्दी ही मार्केट में उतरने को तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियली इसके नाम का ऐलान कर दिया है। एमजी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए इसका खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इसका नाम विंडसर ईवी रखा है जो कि जल्द ही मार्केट में रोर मचाने के लिए तैयार है।
JSW और MG Motor ने आधिकारिक तौर पर अपनी अपकमिंग CUV के नाम का खुलासा कर दिया है। कंपनी इस अपकमिंग CUV को देश में Windsor नाम से लॉन्च करने जा रही है। यह कार Windsor Castle से प्रेरित है। जानकारी के मुताबिक कंपनी MG Windsor को MG Comet से ऊपर और ZS से नीचे रखेगी। माना जा रहा है कि MG की अपकमिंग CUV में 50.6 kWh का बैटरी पैक उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसे फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
माना जा रहा है कि बाकी मार्केट में इसे MG Cloud नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस बैटरी पैक की मदद से यह कार फुल चार्ज पर करीब 460 किलोमीटर की रेंज देगी। वहीं यह अपकमिंग Windsor प्योर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। वहीं यह एक क्रॉसओवर होने जा रही है। Windsor एक सेडान और SUV के मिक्सचर वाली स्वूपी क्रॉसओवर जैसी दिखती है।
एमजी की इस अपकमिंग सीयूवी के फीचर्स की बात करें तो इस कार में फ्लश डोर हैंडल के साथ एग्रेसिव फ्रंट लुक भी मिलेगा। साथ ही इसमें ग्लास हाउस, बड़ी विंडो होंगी। इसके अलावा कार में फुली रिक्लाइनिंग सीटें भी मौजूद होंगी। वहीं, कार में ABS के साथ EBD और एयरबैग के साथ ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
एमजी अपनी अपकमिंग सीयूवी को इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस कार को इस फेस्टिव सीजन में बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं, यह कंपनी इस कार के साथ-साथ कई अन्य गाड़ियों पर भी काम कर रही है और जल्द ही इन गाड़ियों को भी देश में लॉन्च किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमजी इस कार को 20 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में बाजार में उतार सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, लॉन्च होने के बाद यह बाजार में मौजूद कई अन्य इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर दे सकेगी।