Ather Rizta में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Ather) 
ऑटोमोबाइल

Ather Rizta ने पार किया 1 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा, जानिए इस पारिवारिक ई-स्कूटर की खासियतें

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है एथर एनर्जी का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Ather Rizta ने अब तक 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

सिमरन सिंह

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसमें एथर एनर्जी का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Ather Rizta ने अब तक 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मील के पत्थर को छूने वाला यह चुनिंदा स्कूटरों में से एक बन गया है।

₹1.10 लाख से शुरू होती है कीमत

एथर रिज्टा दो वेरिएंट्स में आता है—S और Z। जहां S वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹1,10,046 है, वहीं टॉप-एंड Z सुपर मैट 3.7 kWh वेरिएंट की कीमत ₹1,49,047 तक जाती है। यह स्कूटर खासतौर पर फैमिली राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, और भारतीय बाजार में Ola S1, TVS iQube, Vida V1 और Bajaj Chetak जैसे मॉडलों को कड़ी टक्कर देता है।

शानदार डिजाइन, आरामदायक राइड

एथर रिज्टा का डिजाइन साफ-सुथरा और सिंपल है, जो सभी उम्र के यूजर्स को पसंद आता है। इसकी चौड़ी 900 मिमी सीट दो वयस्कों के लिए आरामदायक है और 780 मिमी सीट हाइट के साथ 119 किलोग्राम वज़न इसे सीनियर सिटिज़न्स के लिए भी उपयुक्त बनाता है।

स्टोरेज में अव्वल

रिज्टा में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है जिसमें पूरा हेलमेट या बाजार का सामान रखा जा सकता है। इसके अलावा 22 लीटर का फ्रंट फ्रंक और रियर टॉप बॉक्स जैसे विकल्प इसे और भी उपयोगी बनाते हैं।

परफॉर्मेंस और रेंज

Ather Rizta के Z वेरिएंट में 4.3 kW और S वेरिएंट में 3.5 kW की मोटर है। स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ता है। इसमें दो बैटरी विकल्प—2.9 kWh (123 किमी रेंज) और 3.7 kWh (160 किमी रेंज)—उपलब्ध हैं।

टेक्नोलॉजी से लैस

Z वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें नेविगेशन, कॉल/म्यूजिक कंट्रोल और चोरी अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। S वेरिएंट में 5-इंच LCD डिस्प्ले है। यूजर्स Ather App से स्कूटर को ट्रैक और कंट्रोल कर सकते हैं।

चार्जिंग और वारंटी

Ather Rizta को Type-2 चार्जर से 4.5 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, कंपनी 5 साल या 60,000 किमी की बैटरी वारंटी देती है, जो इसे पहली बार EV खरीदने वालों के लिए बेहद भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें