Bajaj Chetak की सेल मं बढ़त। Source. Bajaj
ऑटोमोबाइल

Bajaj Chetak ने पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा, जानें 99,802 रुपये वाले मॉडल से लेकर टॉप वेरिएंट तक की कीमत

Bajaj Chetak Electric Scooter Price: Bajaj Chetak के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 10 लाख यूनिट रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। 6 नवंबर 2026 तक देश में Chetak के कुल 10,01,135 यूनिट रजिस्टर हो चुके हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 10 लाख यूनिट रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार किया है।

  • 6 नवंबर 2026 तक देश में Chetak के कुल 10,01,135 यूनिट रजिस्टर किए है।

  • 2026 में Chetak के 4,12,409 यूनिट रजिस्टर हुए जो पिछले साल के मुकाबले 73% ज्यादा हैं।

Bajaj Chetak Range: Bajaj Chetak ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 10 लाख यूनिट रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। 6 नवंबर 2026 तक देश में Chetak के कुल 10,01,135 यूनिट रजिस्टर हो चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ Bajaj Auto यह आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है।

वहीं इसमें खास बात यह है कि 2026 में ही Chetak के 4,12,409 यूनिट रजिस्टर हुए हैं जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 73 फीसदी ज्यादा हैं। अक्टूबर 2026 में इसकी 49,170 यूनिट रजिस्टर हुईं जो अब तक का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन है।

पांच वेरिएंट में मिल रहा Bajaj Chetak

अभी के लिए Bajaj Chetak भारतीय बाजार में पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें C2501, C3001 और C35 सीरीज के तीन मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमत 99,802 रुपये से शुरू होकर 1,52,140 रुपये तक जाती है। सभी कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

वेरिएंटकीमतबैटरीक्लेम्ड रेंज
C2501₹99,8022.5 kWh113 km
C3001₹1,14,2703.0 kWh131 km
C3503₹1,24,1573.5 kWh151 km
C3502₹1,36,9393.5 kWh153 km
C3501₹1,52,1403.5 kWh153 km

रेंज और स्पीड में भी है अंतर

Chetak के अलग-अलग वेरिएंट में बैटरी के साथ टॉप स्पीड का भी अंतर मिलता है। साथ ही C3501 और C3502 की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है। वहीं C3503 और C3001 में 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। सबसे किफायती C2501 की टॉप स्पीड 60 किमी/घंटा है। वहीं फीचर्स की बात करें तो टॉप वेरिएंट C3501 में टचस्क्रीन कंसोल और Google Maps नेविगेशन मिलता है। वहीं सभी मॉडल में मेटल बॉडी और रिवर्स मोड दिया गया है।

छह साल में कैसे बढ़ी Chetak की लोकप्रियता?

Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को अक्टूबर 2019 में पेश किया गया था और जनवरी 2020 में इसकी बिक्री शुरू हुई थी। शुरुआती सालों में इसकी बिक्री सीमित रही लेकिन 2024 में 2,01,167 और 2025 में 2,79,691 यूनिट रजिस्टर हुईं। अब 10 लाख का आंकड़ा पार करना भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा