Ather Konarc vs TVS iQube vs Bajaj Chetak: ₹1 लाख के आसपास कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खास, देखें पूरी जानकारी

Ather Vs TVS VS Bajaj: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने कि सोच रहे है लेकिन पता नहीं है कि आपके लिए कौन सी सही रहेंगी तो Ather Konarc, TVS iQube और Bajaj Chetak से कोई एक आपके लिए सही हो सकती है।
Ather Konarc vs TVS iQube vs Bajaj Chetak electric scooter priced around ₹1 lakh stands out
Ather Konarc vs TVS iQube vs Bajaj Chetak कौन सी बेस्ट।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Top Electric Scooters of 2026: भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में ग्राहकों के लिए कई सारे विकल्प मौजूद है जिसमें Ather Konarc कि एंट्री कुछ समय पहले ही हुई है। बता दें कि Ather ने Konarc की शुरुआती कीमत ₹99,999 रखी है। वहीं कंपनी के मुताबिक यह नया स्कूटर 100 km से लेकर 200 km तक की IDC रेंज वाले विकल्पों के साथ आता है। ऐसे में इसका मुकाबला TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होता है। ऐसे में अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो कीमत के साथ बैटरी क्षमता और दावा की गई रेंज को देखना काफी जरूरी है।

रेंज के मामले में TVS iQube आगे

जानकारी में दावा किया गया है कि IDC रेंज के आधार पर TVS iQube ST 5.3 सबसे आगे है। इसकी रेंज 145 से 212 किमी तक बताई गई है। वहीं इसके बाद Ather Konarc S की रेंज 100 से 200 किमी तक है। साथ ही Bajaj Chetak C3501 और C3502 की रेंज 113 से 153 किमी तक बताई गई है। इसके साथ ही एंट्री-लेवल मॉडल देखें तो Konarc S 100 की रेंज 100 किमी, iQube 2.3 की 114 किमी और Chetak C3001 की दावा की गई रेंज 131 किमी है।

बैटरी क्षमता में भी TVS का बड़ा विकल्प

बैटरी क्षमता की बात करें तो TVS iQube ST 5.3 में 5.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके बाद iQube S में 4.7 kWh बैटरी है। Ather Konarc रेंज में 2.1 kWh से 3.5 kWh तक के बैटरी विकल्प देखने को मिलती है। साथ ही Bajaj Chetak C3001 में 3 kWh बैटरी है जबकि C35 सीरीज में 3.5 kWh बैटरी मिलती है। जिसका सीधा मतलब है कि TVS ज्यादा बैटरी क्षमता वाले विकल्प देता है जबकि Ather और Bajaj अलग बैटरी पैक के साथ अपनी-अपनी रेंज पेश करते हैं।

Ather Konarc vs TVS iQube vs Bajaj Chetak electric scooter priced around ₹1 lakh stands out
Traffic Challan: अब बिजली बिल में जुड़ सकता है पेंडिंग चालान? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

कीमत में Ather Konarc की शुरुआत सबसे कम

वहीं इन तीनों के कीमत की तुलना करें तो Ather Konarc S 100 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है। TVS iQube 2.3 की शुरुआत 1.11 लाख रुपये और Bajaj Chetak C3001 की शुरुआती कीमत 1.19 लाख रुपये है।

साथ ही Ather का टॉप Konarc Z वेरिएंट जिसकी रेंज 161 किमी तक बताई गई है अभी लॉन्च नहीं हुआ है। इस तुलना से साफ है कि तीनों कंपनियां अलग-अलग बैटरी, रेंज और कीमत वाले विकल्प दे रही हैं इसलिए खरीदारी से पहले अपनी रोजाना की दूरी और बजट के हिसाब से मॉडल चुनना ज्यादा उपयोगी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com