

Highlight:
River Indie ने बीते महीने इसकी कुल 6,057 यूनिट्स की बिकीं पूरी की थी।
सितंबर 2025 के मुकाबले इस बार 209 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है।
River Indie की स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये रखी गई है।
River Indie September 2026 Sales: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में River Indie की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि अपने अलग डिजाइन, बड़े स्टोरेज स्पेस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सितंबर 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें सामने आए बिक्री के आंकड़ों बताते है कि बीते महीने इसकी कुल 6,057 यूनिट्स बिकीं है। वहीं यह सितंबर 2025 में बिकी 1,960 यूनिट्स के मुकाबले 209 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी है। लेकिन अगस्त 2026 के मुकाबले इसकी बिक्री में करीब 8 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई। ऐसे में आइए जानते हैं इस स्कूटर की खासियतें, बैटरी, रेंज और कीमत।
River Indie की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रैक्टिकल डिजाइन बताया जा रहा है। जिसमें कंपनी ने इसे रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। वहीं इसमें 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 12 लीटर का फ्रंट ग्लव बॉक्स मिलता है। जो सीधे तौर पर स्कूटर में कुल 55 लीटर सामान रखने की जगह की जानकारी देता है।
इसके अलावा स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं इसमें खराब सड़कों पर बेहतर राइडिंग के लिए मजबूत चेसिस और उपयोगी हार्डवेयर का सपॉट दिया है। साथ ही कंपनी इसे SUV of Scooters के तौर पर पेश करती है।
River Indie में 4 kWh क्षमता वाला लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसको लेकर कंपनी के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन में बताया गया है कि यह IDC (Indian Driving Cycle) पर 160 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं IDC रेंज एक मानकीकृत टेस्ट के आधार पर तय होती है इसलिए वास्तविक इस्तेमाल में मिलने वाली दूरी राइडिंग स्टाइल, स्पीड और सड़क की स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है। वहीं इसमें Eco, Ride और Rush जैसे तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। जो होम चार्जर से बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 5 घंटे लेते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6.7 kW की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। इसमें स्टील ट्यूबलर फ्रेम भी मिलता है।
कीमत की बात करें तो River Indie की स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.52 लाख रुपये रखी गई है। लेकिन शहर और लागू सब्सिडी के अनुसार कीमत में अंतर हो सकता है। बड़े स्टोरेज, 14-इंच व्हील्स और दमदार मोटर के चलते यह स्कूटर उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प बन सकता है जो पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक विकल्प की तरफ जाना चाहते हैं।