Ducati DesertX V2 की भारत में बुकिंग शुरू, मिलेगा नया 890cc इंजन और Rally वेरिएंट, जानें कितनी होगी कीमत

Ducati Adventure Bike: Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी नई Ducati DesertX V2 की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को कंपनी ने EICMA 2026 में पेश किया था।
Ducati DesertX V2 have opened in India new 890cc engine and a Rally variant
Ducati DesertX V2 में कौन से फीचर्स मिल सकते है।Source. Ducati
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • भारतीय बाजार में अपनी नई Ducati DesertX V2 की बुकिंग शुरू कर दी है।

  • इस बाइक को कंपनी ने EICMA 2026 में पेश किया था।

  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19 लाख से 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

Ducati DesertX V2 India Booking: प्रीमियम एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के लिए Ducati ने बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई Ducati DesertX V2 की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को कंपनी ने EICMA 2026 में पेश किया था। साथ ही अब भारतीय ग्राहक भी इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स बताते है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19 लाख से 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं नए मॉडल में इंजन, चेसिस और ऑफ-रोडिंग क्षमता को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

Ducati DesertX V2 में मिलेगा नया 890cc इंजन

नई Ducati DesertX V2 के बारे में बताए तो इसमें पुराने 937cc Testastretta इंजन की जगह नया 890cc, 90-डिग्री V2 इंजन दिया गया है। यह लिक्विड-कूल्ड इंजन 9,000rpm पर 110.3hp की पावर और 7,000rpm पर 92Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि नए इंजन में कम RPM पर भी अच्छा टॉर्क मिलता है जिससे मुश्किल रास्तों पर बाइक को संभालना आसान हो सकता है। इसके अलावा बाइक में नया एल्युमीनियम मोनोकोक फ्रेम दिया गया है जो चेसिस और एयरबॉक्स दोनों का काम करता है।

DesertX Rally में मिलेगा खास सस्पेंशन

स्टैंडर्ड मॉडल के साथ कंपनी DesertX Rally वेरिएंट भी पेश करेगी। इसे खास तौर पर मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों के लिए तैयार किया गया है। इसमें पूरी तरह एडजस्ट होने वाला KYB फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा बेहतर ऑफ-रोड क्षमता के लिए खास सेंटर-स्पोक ट्यूबलेस व्हील दिए गए हैं। Rally वेरिएंट में हल्के Excel Takasago रिम मिलने की जानकारी सामने आई है। लेकिन भारतीय बाजार में मिलने वाले वेरिएंट के फीचर्स की पुष्टि लॉन्च के समय होगी।

Ducati DesertX V2 have opened in India new 890cc engine and a Rally variant
भारतीय कार बाजार में बदल रही है ग्राहकों की पसंद, अक्टूबर में CNG, हाइब्रिड और EV ने पेट्रोल कारों को पछाड़ा

मिलेंगे 5-इंच TFT डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Ducati DesertX V2 में 5-इंच TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और कई राइडिंग मोड मिलेंगे। इसके अलावा कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक में बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलेगा जिससे बिना क्लच दबाए गियर ऊपर और नीचे बदले जा सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि बाइक का वजन बिना फ्यूल के 209 किलोग्राम है।

Ducati DesertX V2 have opened in India new 890cc engine and a Rally variant
भारतीय कार बाजार में बदल रही है ग्राहकों की पसंद, अक्टूबर में CNG, हाइब्रिड और EV ने पेट्रोल कारों को पछाड़ा

भारत में कब लॉन्च होगी Ducati DesertX V2?

Ducati ने फिलहाल भारतीय बाजार के लिए लॉन्च डेट और आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक अगले कुछ हफ्तों में शोरूम तक पहुंच सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 19-20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। ऐसे में एडवेंचर बाइक खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।