Rolls-Royce में कौन सी है सबसे महंगी। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

250 करोड़ की कीमत वाली कार! जानिए क्यों Rolls-Royce को कहा जाता है रॉयल लक्ज़री का बेताज बादशाह

एक्सक्लूसिव और प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। इसकी हर कार एक अनमोल कलाकृति होती है, जिसे पूरी तरह हाथों से बनाया जाता है और ग्राहक की पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया जाता है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Rolls-Royce का नाम सुनते ही लग्ज़री, शाही अंदाज़ और क्लास का अहसास होता है। यह कार ब्रांड दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव और प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। इसकी हर कार एक अनमोल कलाकृति होती है, जिसे पूरी तरह हाथों से बनाया जाता है और ग्राहक की पसंद के अनुसार कस्टमाइज किया जाता है।

कस्टम डिज़ाइन से लेकर गुलाब से इंस्पायर्ड इंटीरियर तक

Rolls-Royce की खासियत है उसका बेस्पोक डिज़ाइन। ग्राहक अपनी पसंद के पेंट शेड्स, इंटीरियर फिनिशिंग, सीट मैटेरियल और यहां तक कि घड़ी तक चुन सकते हैं। हाल ही में एक कार में Audemars Piguet की कस्टम घड़ी लगाई गई है और इसका इंटीरियर Black Baccara गुलाब से प्रेरित है। इस एक्सक्लूसिव मॉडल की कीमत करीब ₹250 करोड़ है।

याट से प्रेरित डिज़ाइन और शैंपेन फ्रिज वाली Rolls-Royce

एक अरबपति के लिए खासतौर पर बनाई गई एक लिमिटेड एडिशन Rolls-Royce की कीमत ₹222 करोड़ बताई गई है। इसमें याट-स्टाइल बॉडी डिज़ाइन, शैंपेन फ्रिज और फुल लक्ज़री डाइनिंग सेटअप शामिल है। यह कार न सिर्फ आराम देती है, बल्कि एक रॉयल अनुभव भी कराती है।

प्राइवेट जेट जैसी फील वाली 100 करोड़ की कार

2017 में डिजाइन की गई एक अन्य Rolls-Royce मॉडल की कीमत लगभग ₹100 करोड़ है। इसका डिज़ाइन पुराने विंटेज याट और प्राइवेट जेट से प्रेरित है, जिसे सिर्फ एक खास ग्राहक के लिए बनाया गया था। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Rolls-Royce Phantom: लक्ज़री का क्लासिक प्रतीक

Rolls-Royce Phantom को दुनिया की सबसे प्रीमियम और क्लासिक लक्ज़री कारों में गिना जाता है। इसका इंटीरियर 100% हैंडमेड होता है और इसे रॉयल फैमिलीज़, अरबपति व्यापारी और हाई-प्रोफाइल हस्तियों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। इसकी कीमत लगभग ₹10 करोड़ है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?