FASTag को लेकर जरूरी जानकारी। Source. gemini
ऑटोमोबाइल

रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है भारी

FASTag Toll Rules: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा और बहन से राखी बंधवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर सफर करने वाले है।

सिमरन सिंह

Raksha Bandhan Highway Travel: रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा और बहन से राखी बंधवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर सफर करने वाले है। ऐसे में अगर आप भी इस रक्षाबंधन कार से हाईवे के रास्ते निकलने वाले हैं तो सफर शुरू करने से पहले सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि FASTag भी जरूर चेक कर लें। क्योंकि त्योहारों के दौरान नेशनल और स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ने से टोल प्लाजा पर लंबी कतारें लग सकती हैं। ऐसे में FASTag से जुड़ी छोटी-सी लापरवाही आपका समय और पैसा दोनों खराब कर सकती है।

FASTag में रखें पर्याप्त बैलेंस

हाईवे पर निकलने से पहले सबसे पहले अपने FASTag वॉलेट का बैलेंस देख लें। देखा गया है कि कई बार खाते में पैसा होने के बावजूद टोल पर टैग काम नहीं करता। इसकी एक वजह ब्लैकलिस्ट स्टेटस या बैंक की निर्धारित न्यूनतम बैलेंस शर्त हो सकती है। इसलिए यात्रा से पहले FASTag में पर्याप्त रकम रखना बेहतर माना जाता है। वहीं लंबी दूरी के सफर पर निकल रहे हैं तो संभावित टोल शुल्क के अलावा कुछ अतिरिक्त बैलेंस भी रखें ताकि रास्ते में रिचार्ज की जरूरत न पड़े।

KYC और FASTag स्टेटस भी करें चेक

FASTag की KYC जानकारी अपडेट रहना भी जरूरी है। क्योंकि One Vehicle One FASTag व्यवस्था के तहत एक वाहन के लिए वैध FASTag का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपका टैग पुराना है या KYC से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं है तो यात्रा से पहले अपने जारीकर्ता बैंक के ऐप या संबंधित पोर्टल पर स्टेटस जरूर जांच लें। यह खासकर उन लोगों को चेक करना चाहिए जिन्होंने लंबे समय से अपने FASTag अकाउंट की जानकारी नहीं देखी है।

टोल लाइन में खड़े होकर न करें रिचार्ज

जल्दबाजी में सबसे बड़ी गलती आखिरी समय पर FASTag रिचार्ज करना हो सकती है। जिसमें टोल प्लाजा के पास पहुंचकर या लाइन में खड़े होकर रिचार्ज करने के बजाय घर से निकलने से पहले ही अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस डाल लें। रिचार्ज के बाद सिस्टम में बैलेंस अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में टोल बूथ पर पहुंचते समय पुराना बैलेंस दिखने से भुगतान में परेशानी हो सकती है।

विंडस्क्रीन और FASTag की स्थिति भी देखें

अगर FASTag अकाउंट एक्टिव है फिर भी स्कैनिंग में दिक्कत आ रही है तो कार की विंडस्क्रीन भी जांचें। टैग के आसपास धूल-मिट्टी होने या FASTag के खराब/मुड़े होने से स्कैनर को परेशानी हो सकती है। यात्रा से पहले शीशे को साफ कर लें और टैग की स्थिति देख लें।

वहीं FASTag फेल होने पर टोल प्लाजा पर अतिरिक्त भुगतान या दूसरी लेन में जाने जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए रक्षाबंधन के सफर पर निकलने से पहले बैलेंस, KYC, टैग स्टेटस और विंडस्क्रीन चारों चीजें जरूर चेक करें। क्योंकि आपकी कुछ मिनट की तैयारी आपको त्योहार के दौरान लंबी कतार और अनावश्यक परेशानी से बचा सकती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां