

MG Hector Tomahawk PHEV: JSW MG Motor India ने भारतीय SUV बाजार में बड़ा दांव खेलते हुए नई Hector Tomahawk PHEV को लॉन्च कर दी है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इसे 25.70 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि यह भारत की पहली मेनस्ट्रीम प्लग-इन हाइब्रिड SUV होने का दावा करती है। वहीं यह SUV इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है जबकि पेट्रोल और बैटरी को मिलाकर इसकी कुल रेंज 1,100 किलोमीटर से अधिक बताई गई है।
Hector Tomahawk PHEV के बारे में बताए तो यह केवल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। जिसमें दो वेरिएंट Exclusive 7S और Essence 7S को देखा जा रहा है। जिसकी कीमत क्रमशः 25.70 लाख और 27.80 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
बता दें कि कंपनी ने इसे Battery-as-a-Service यानी BaaS प्रोग्राम के तहत भी पेश किया है। जिसकी शुरुआती कीमत 21.79 लाख रुपए से है और बैटरी इस्तेमाल के लिए 3.20 रुपए प्रति किलोमीटर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी बुकिंग की शुरूआत हो चुकी है जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं शुरुआती कीमतें सीमित बुकिंग के लिए लागू रहेंगी।
Tomahawk PHEV में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड Atkinson Cycle पेट्रोल इंजन और 20.5kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसके साथ परमानेंट मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। वहीं पेट्रोल इंजन 102hp और 125Nm, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 201hp और 237Nm का आउटपुट देती है। सिस्टम का संयुक्त आउटपुट 198hp और 230Nm है। वहीं इसमें Pure EV, Series Hybrid, Parallel Hybrid और Engine Direct Drive जैसे चार ड्राइव मोड हैं। इसको लेकर खास बात यह है कि सिस्टम सड़क और ड्राइविंग परिस्थितियों के हिसाब से खुद मोड बदल सकता है। MG के मुताबिक यह बदलाव सिर्फ 0.1 सेकंड में हो सकता है
SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज बैटरी पर यह 115KM से ज्यादा इलेक्ट्रिक रेंज देती है। वहीं फुल टैंक और पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ कुल रेंज 1,100KM से ज्यादा हो सकती है। वहीं बैटरी को 3.3kW AC चार्जर से 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 7.5 घंटे लगते हैं जबकि 25kW DC चार्जर से 30 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 35 मिनट लगते हैं।
केबिन में 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड पावर्ड फ्रंट सीट्स और 10-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS दिया गया है। ऐसे में लंबी रेंज, हाइब्रिड तकनीक और प्रीमियम फीचर्स का कॉम्बिनेशन Hector Tomahawk PHEV को Tata Safari और Mahindra XUV 7XO जैसे 7-सीटर SUV से अलग पहचान देता है।