Tata Ace Gold+ XL (Source. Tata) 
ऑटोमोबाइल

21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई

Tata Ace Gold+ XL Launch: भारत के कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसमें छोटा हाथी ने 21 साल पूरे कर लिए हैं, और अब Tata ने नया Tata Ace Gold+ XL को लॉन्च कर दिया है।

सिमरन सिंह

Ace Gold XL Features: भारत के कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसमें छोटा हाथी ने 21 साल पूरे कर लिए हैं, जिसको देखते हुए इसी खास मौके पर Tata Motors ने नया Tata Ace Gold+ XL को अपने ग्राहको के लिए लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने "इक्कीस साल बेमिसाल" के कैंपेन के जारिए इस ऐतिहासिक सफर का जश्न मनाया और नए मॉडल के साथ छोटे उद्यमियों को मजबूत विकल्प भी दिया है।

छोटा हाथी ने बदली छोटे कारोबार की तस्वीर

Tata ने 2005 में ऐस को लॉन्च किया था, जिससे छोटे मालवाहक वाहनों की शुरुआत हुई थी। वहीं पिछले 21 सालों में इस गाड़ी के कारण कई लाखों छोटे कारोबारियों आत्मनिर्भर बने है। वहीं अब तक सामने आए आंकड़े भी बताते है कि औसतन हर 4.25 मिनट में किसी एक टाटा ऐस की बिक्री होतीी रही है और अब तक की जानकारी में इस 26 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की छोटा हाथी लोगों के लिए उनकी रोजी-रोटी का सहारा बना है।

Ace Gold+ XL: ज्यादा लोड, ज्यादा मुनाफा

Ace Gold+ XL जैसे नए मॉडल को खास तौर पर बढ़ते लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसके अदंर 8 फीट लंबी लोड बॉडी और 1 टन की पेलोड क्षमता शामिल है, जो हर एक ट्रिप में ज्यादा सामान ले जाने की समता रखता है। जो छोटे कारोबारियों को कम ट्रिप में ज्यादा कमाई का मौका देगा। वहीं नई Gold अपनी पहचान स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के तौर पर बना रही है।

इंजन और टेक्नोलॉजी में भी दम

Ace Gold+ XL के खास फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 700cc का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 22 PS की पावर और 55 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही LNT (Lean NOx Trap) तकनीक को भी इसमें जोड़ा गया है, जिससे डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो साफ तौर पर कम मेंटेनेंस, कम खर्च और ज्यादा अपटाइम देगा।

कंपनी का बड़ा बयान और नया कैंपेन

Ace Gold+ XL के लॉन्च के दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पिनाकी हलदर ने कहा, "नए ऐस गोल्‍ड+ एक्‍सएल के लॉन्च के साथ, टाटा मोटर्स भारत के सबसे परिवर्तनकारी कमर्शियल वाहन के अगले अध्याय की शुरुआत कर रही है एक ऐसा वाहन जो आधुनिक इंट्रा-सिटी और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार विकसित हो रहा है। अधिक भार ढोने के लिए ऐस की उपयोगिता को बढ़ाते हुए, ऐस गोल्‍ड+ एक्‍सएल को आज के उद्यमियों के लिए अधिक दक्षता, विश्वसनीयता और ओनरशिप का शानादार अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।" वहीं कंपनी अपने 21 सालों को और खास बनाने के लिए इक्कीस साल बेमिसाल कैंपेन के तहत महिला उद्यमियों को 21,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ जैसे पहल की शुरुआत भी कर रही है।

मजबूत सर्विस नेटवर्क का भी सपोर्ट

नए मॉडल के कंपनी में आने के बाद से मजबूत इकोसिस्टम के पूरे साथ को देखा जा रहा है। इसके अलावा देशभर में 2,500 से ज्यादा सर्विस आउटलेट्स और Sampoorna Seva 2.0 प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को हर स्टेज पर सपोर्ट भी दिया जा रहा है। सभी को देखने के बाद यह बात तो साफ है कि नया Ace Gold+ XL न सिर्फ पुराने ग्राहकों के लिए बल्कि नए उद्यमियों के लिए भी एक भरोसेमंद शुरुआत हो सकती है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!