Tata Tiago (Source. Social Media/X) 
ऑटोमोबाइल

2026 Tata Tiago EV देखकर GenZ बोले: इतनी स्टाइलिश कार वो भी बजट में!

Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स ने भारतीय कार बाजार में एक बार फिर से हलचल मचा दी है। कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago को बिल्कुल नए अंदाज में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सिमरन सिंह

Tata Tiago Facelift Features: Tata Motors ने भारतीय कार बाजार में एक बार फिर से हलचल मचा दी है। बता दें कि कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago को बिल्कुल नए अंदाज में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया जा रहा है कि कंपनी 28 मई को Tiago के पेट्रोल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) फेसलिफ्ट मॉडल्स को ला रही है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही दोनों वेरिएंट्स की पहली झलक भी ग्राहको के सामने आ चुकी है। जो अब कार लवर्स को काफी आकर्षित कर रहा है।

देखा यह भी जा रहा है कि इस बार कंपनी सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि फीचर्स और सेफ्टी पर भी बड़ा दांव लगा रही है। जिसको अब ग्राहक नए कलर ऑप्शंस और प्रीमियम अपडेट्स के साथ ज्यादा स्टाइलिश और हाई-टेक अंदाज में देखेगे।

EV वर्जन में मिलेगा फ्यूचरिस्टिक लुक

Tata अपनी नई Tiago EV फेसलिफ्ट में बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में करने वाला है। बताया जा रहा है कि अब इसमें पारंपरिक ग्रिल की जगह पूरी तरह बंद पैनल दिया जा सकता है जो इसे मॉडर्न इलेक्ट्रिक कार जैसा फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। वहीं इस नई कार में नया एयर डैम और एयरो इंसर्ट्स वाले अलॉय व्हील्स दिए जा रहे है जो ना सिर्फ डिजाइन बल्कि एयरोडायनामिक्स को भी बेहतर बनाएंगे। इसके साथ ही कंपनी इसे नए मॉडल को Fresh Mint Green कलर में लॉन्च कर रही है जो युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है।

पेट्रोल Tiago अब दिखेगी ज्यादा प्रीमियम

इस पहपल में Tiago ICE फेसलिफ्ट को भी कंपनी ने शानदार अपडेट के साथ लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि अब इसमें पतली LED हेडलाइट्स और चौड़ी ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल देखने को मिलेगी। जिससे इसका फ्रंट लुक ज्यादा स्पोर्टी नजर आएगा। इतना ही नहीं बंपर को नए तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें फॉग लैंप्स फिट किए गए हैं। इसके साथ ही दरवाजों के हैंडल और विंडो लाइन पर क्रोम फिनिश इसे प्रीमियम टच दते रही है। बता दें कि कंपनी अपने इस मॉडल को Coral Orange कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।

सनरूफ और 360 कैमरा जैसे फीचर्स बढ़ाएंगे क्रेज

वैसे तो कंपनी ने अभी तक इंटीरियर की तस्वीरें जारी नहीं की हैं लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई Tiago का केबिन पहले से ज्यादा स्मार्ट और टेक-लोडेड हो सकता है। जिसमें ग्राहकों को बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहकों को पहली बार Tiago में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलने वाले है। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड भी दिए जा सकते हैं जो इसकी सेफ्टी को काफी मजबूत कर देंगे।

इंजन और कीमत में क्या होगा खास?

Tata की नई Tiago ICE में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं खास बात यह है कि CNG वर्जन में भी AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। इसके अलावा EV मॉडल में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 24kWh बैटरी बेस मॉडल में आ सकती है जिसकी रेंज पहले से बेहतर होगी। वहीं इस मॉडल की संभावित शुरुआती कीमत करीब 8.5 लाख रुपये और पेट्रोल मॉडल की कीमत लगभग 5 लाख रुपये होने की उम्मीद है

पेलेट गन केस में आर-पार के मूड में राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटूंगा, BJP ने बताया अराजकता

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार