Car Market 2026 (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

2026 में गाड़ियों की बाढ़, कम बजट से प्रीमियम तक, 30 से ज्यादा नई कारें बदल देंगी बाजार का खेल

New car launches 20262: कार प्रेमियों के लिए जबरदस्त सरप्राइज तैयार है। बीते साल जहां दमदार फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ कई गाड़ियां लॉन्च हुईं, वहीं 2026 में यह सिलसिला और तेज होने वाला है।

सिमरन सिंह

New Cars In 2026: साल 2025 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए शानदार रहा और अब 2026 में भी कार प्रेमियों के लिए जबरदस्त सरप्राइज तैयार है। बीते साल जहां दमदार फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ कई गाड़ियां लॉन्च हुईं, वहीं 2026 में यह सिलसिला और तेज होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में अगले साल 30 से ज्यादा नई पैसेंजर गाड़ियां दस्तक दे सकती हैं, जिससे ग्राहकों के पास पहले से कहीं ज्यादा विकल्प होंगे।

डिफेंसिव से एग्रेसिव हुई ऑटो कंपनियों की रणनीति

ऑटोमोबाइल कंपनियां अब सतर्क रणनीति छोड़कर एग्रेसिव एक्सपेंशन की ओर बढ़ रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह बाजार में डिमांड का स्थिर होना है। जहां पहले कंपनियां सिर्फ सुरक्षित दांव खेल रही थीं, अब वे नए सेगमेंट और एडवांस फीचर्स के साथ बड़े लॉन्च की तैयारी में हैं।

2025 में टूटा लॉन्च का रिकॉर्ड

CY2025 में कुल 19 नए मॉडल्स भारतीय बाजार में पेश किए गए। यह आंकड़ा CY2021 से CY2024 के मुकाबले कहीं ज्यादा है, जब हर साल औसतन सिर्फ 10–11 मॉडल ही लॉन्च हुए थे और उनमें भी ज्यादातर फेसलिफ्ट या मामूली अपग्रेड थे। जानकारों का मानना है कि 2026 में प्रीमियम सेगमेंट में न्यू-जेनरेशन मॉडल्स की भरमार देखने को मिल सकती है।

SUV बनीं बिक्री की रीढ़

2025 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 4.49 मिलियन यूनिट्स (करीब 44.9 लाख) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जो 2024 के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा रही। इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह SUV रहीं, जिनका कुल बिक्री वॉल्यूम में 56 फीसदी योगदान रहा। इसके अलावा, सितंबर में GST में कटौती की घोषणा के बाद दिसंबर 2025 में रिटेल बिक्री में 26.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

2026 में किन गाड़ियों की होगी धमाकेदार एंट्री?

2026 की शुरुआत में कई हाई-प्रोफाइल लॉन्च देखने को मिलेंगे। Renault की नेक्स्ट जेनरेशन Duster आज यानी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर डेब्यू करने जा रही है। वहीं टाटा मोटर्स भी अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ बाजार में हलचल तेज करेगी।

EV और प्रीमियम सेगमेंट पर खास फोकस

टाटा मोटर्स की ओर से Sierra EV, Punch EV Facelift और 2026 के आखिर में फ्लैगशिप Avinya सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं वियतनाम की कंपनी VinFast भारत में धीरे-धीरे तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स उतारने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआत 7-सीटर MPV से होगी। इसके अलावा Hyundai, MG Motor, Nissan, Volkswagen और Skoda जैसे ब्रैंड्स भी 2026 में कई नई गाड़ियां लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि किस कंपनी की गाड़ी किस तारीख को लॉन्च होगी, लेकिन इतना तय है कि 2026 कार खरीदारों के लिए बेहद खास साल साबित होने वाला है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन