Honda City (Source. Honda) 
ऑटोमोबाइल

12 लाख की सेडान अब सस्ती, Honda City पर मिल रहा करीब 2 लाख तक का बंपर फायदा

Honda City Discount: सेडान खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। Honda ने अपनी पॉपुलर सेडान Honda City पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर करना शुरू कर दिया है।

सिमरन सिंह

Sedan Car Offer: अगर आप मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और किफायती सेडान खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। Honda ने अपनी पॉपुलर सेडान Honda City पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर करना शुरू कर दिया है, जिससे ग्राहक करीब ₹2 लाख तक की बचत कर सकते हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में यह डील कार खरीदारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

Honda City पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

अगर आप अभी Honda City खरीदते हैं, तो कंपनी की ओर से इस पर करीब ₹1.28 लाख तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। जहां एक तरफ कई ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा रही हैं, वहीं Honda City पर इतना बड़ा डिस्काउंट इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डील बना देता है। इस सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11,95,300 है, लेकिन ऑफर्स के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत काफी हद तक कम हो सकती है।

एक्सटीरियर डिजाइन में दिखेगा स्पोर्टी अंदाज

Honda City Sport वेरिएंट का बाहरी लुक इसे भीड़ से अलग बनाता है। कार के फ्रंट में दी गई स्पोर्टी ब्लैक ग्रिल इसे रेगुलर मॉडल से ज्यादा अग्रेसिव लुक देती है। रियर साइड में ब्लैक ट्रंक लिप स्पॉयलर और ग्लॉसी ब्लैक शार्क फिन एंटीना इसकी पहचान को और मजबूत करते हैं। इसके अलावा, कार पर लगा 'Sport' एक्सक्लूसिव एम्ब्लेम, मल्टी-स्पोक स्पोर्टी ग्रे अलॉय व्हील्स और ब्लैक ORVMs इसे एक प्रीमियम सेडान का फील देते हैं।

प्रीमियम इंटीरियर में मिलेगा स्पोर्टी टच

Honda City के केबिन में कदम रखते ही आपको ब्लैक और रेड थीम का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें रेड स्टिचिंग के साथ प्रीमियम ब्लैक लेदर सीट्स दी गई हैं। यही रेड स्टिचिंग स्टीयरिंग व्हील और डोर इंसर्ट्स पर भी नजर आती है। डैशबोर्ड पर डार्क रेड गार्निश और ग्लॉसी ब्लैक AC वेंट्स के साथ केबिन को एक लग्जरी और स्पोर्टी अपील दी गई है।

दमदार इंजन और शानदार माइलेज

परफॉर्मेंस की बात करें तो 2025 Honda City Sport में 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अब E20 फ्यूल के अनुकूल है। यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्मूथ ड्राइविंग के लिए इसमें CVT गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, यह सेडान 18.4 km/l तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन माना जाता है।

क्या Honda City आपके लिए सही है?

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और माइलेज फ्रेंडली सेडान चाहते हैं, तो Honda City पर मिल रहा यह डिस्काउंट आपके सपनों की कार को हकीकत बना सकता है।

सद्गुरु ने लॉन्च की खास फोटो-निबंध पुस्तक डिसअपियरिंग फेसेस, सामने आईं हिमालय के लोगों की अनदेखी तस्वीरें

एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा! पायलट का दूसरा डोप टेस्ट निकला पॉजिटिव, रद्द हो सकता है लाइसेंस

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता