Honda City पर जुलाई में बंपर छूट, 1.07 लाख तक की बचत का मौका – जानें डिटेल्स

भारतीय ग्राहकों को जुलाई 2025 की शुरुआत में होंडा कार्स इंडिया ने अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान Honda City पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान किया है। जो काफी दिलचस्प होगा सभी ग्राहकों के लिए।
Honda City पर जुलाई में बंपर छूट, 1.07 लाख तक की बचत का मौका – जानें डिटेल्स
Honda City में क्या है खास। (सौ. Honda)
Updated on

भारतीय ग्राहकों के लिए जुलाई 2025 की शुरुआत शानदार रही है, क्योंकि होंडा कार्स इंडिया ने अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान Honda City पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान किया है। अगर आप एक शानदार सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

1.07 लाख रुपए तक की छूट

होंडा सिटी पर कंपनी की ओर से ₹1.07 लाख तक की भारी छूट दी जा रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी Honda डीलरशिप पर जाकर ऑफर की पुष्टि कर सकते हैं। यह छूट एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के रूप में दी जा रही है।

Honda City का दमदार इंजन और टक्कर

Honda City में 1.5 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 हॉर्सपावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Virtus, Maruti Ciaz, Skoda Slavia, और Hyundai Verna जैसी कारों से होता है।

फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी

होंडा सिटी में कंपनी ने फीचर्स और सुरक्षा दोनों पर खास ध्यान दिया है। इसमें मिलता है:

  • 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ)
  • क्रूज़ कंट्रोल, सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग
  • लेदर अपहोल्स्ट्री और एम्बिएंट लाइटिंग
  • 6 एयरबैग्स, TPMS, ESC, और ADAS टेक्नोलॉजी
  • रेन-सेंसिंग वाइपर और हिल होल्ड असिस्ट
  • ये सभी फीचर्स इस कार को सेगमेंट में एक प्रीमियम और सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Honda City की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.28 लाख से शुरू होकर ₹16.55 लाख तक जाती है। यह एक 5-सीटर प्रीमियम सेडान है, जो अपने फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर भारतीय बाजार में लंबे समय से एक भरोसेमंद नाम बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com