ऑफिस डेस्क वास्तु नियम  (सौ.सोशल मीडिया)
वास्तु शास्त्र

Office Vastu: आपकी डेस्क पर रखी ये 5 चीजें कहीं रोक तो नहीं रहीं तरक्की? आज ही डालें एक नजर

Vastu Tips For Office :ऑफिस डेस्क पर रखी कुछ चीजें वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। जानें डेस्क पर रखी कौन-सी 5 चीजें तरक्की में बाधा मानी जाती हैं।

सीमा कुमारी

Office Desk Par Kya Na Rakhen : वास्तु शास्त्र में घर ही नहीं, बल्कि कार्यस्थल और ऑफिस की ऊर्जा को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि जिस स्थान पर व्यक्ति रोजाना कई घंटे काम करता है, वहां का वातावरण उसके मनोबल, एकाग्रता और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कई लोगों की आदत होती है कि ऑफिस डेस्क पर रोज कुछ-कुछ चीजों रखने की।

लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजें रखने से करियर में बाधा आ सकती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। वहीं आपको यह भी जान लेना चाहिए कि ऑफिस डेस्क में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये चीजें

टूटा हुआ कप या गिलास

ऑफिस डेस्क में आपको कभी भी टूटा हुआ कप या गिलास नहीं रखना चाहिए। इस तरह का कोई भी सामान नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आपका ऑफिस में मन नहीं लगता है।

इसकी वजह से आपकी तरक्की रुक सकती है। अगर आपकी ऑफिस टेबल पर ऐसा कोई भी सामान रखा है तो इसे तुरंत हटा दें।

सूखे या मुरझाए फूल पौधे

ऑफिस डेस्क पर सूखे या मुरझाए फूल पौधे कभी नहीं रखने चाहिए। सूखे या मुरझाए हुए फूल और पौधों को नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से उर्जा सूखती है और मन में निराशा उत्पन्न होती है।

बंद घड़ी

इसके अलावा,आपको भूलकर भी अपनी ऑफिस डेस्क पर बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। यह आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। बंद घड़ी दरअसल आपका समय खराब कर सकती है। ऐसे में आपकी उन्नति रुक सकती है और आपकी मौजूदा नौकरी में भी कई समस्याएं आ सकती हैं।

पुराने और उपयोग न होने वाले दस्तावेज

ऑफिस डेस्क पर पूराने बिल, रद्दी कागज या ऐसे दस्तावेज नहीं रखने चाहिए। जिनका उपयोग न किया जाता हो। ऐसी चीजों से करियर में ठहराव आता है। इतना ही नहीं नए अवसर भी रुकते हैं।

हिंसक तस्वीरें

ऑफिस डेस्क पर किसी भी तरह की हिंसक तस्वीरें, जंगली जानवरों की आक्रामक मूर्तियां, या युद्ध से संबंधित कोई भी शोपीस नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक विचार पैदा होते हैं तनाव बढ़ता है सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP