त्रिग्रही योग  (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्रह गोचर

मंगल-गुरु-केतु के त्रिग्रही योग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 5 दिसंबर तक करियर और धन लाभ के योग

Trigrahi Yog 2026: सिंह राशि में मंगल, गुरु और केतु की युति से त्रिग्रही योग बना है। ज्योतिष के अनुसार 5 दिसंबर तक कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों को नौकरी, प्रमोशन और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 12 नवंबर को मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया।

  • सिंह राशि में मंगल, गुरु और केतु की युति से त्रिग्रही योग बना।

  • ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह योग 5 दिसंबर तक रहेगा।

  • तुला राशि वालों के लिए नौकरी और प्रमोशन के अवसर।

  • वृश्चिक राशि वालों को कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ के संकेत।

Mangal Guru Ketu Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व माना जाता है। 12 नवंबर 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल ने सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश किया। यहां देवगुरु बृहस्पति और केतु पहले से विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में मंगल, गुरु और केतु की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग 5 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

मान्यता है कि इस ग्रह संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह अवधि विशेष रूप से अनुकूल रह सकती है। इन राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं इन तीनों राशियों पर त्रिग्रही योग का क्या प्रभाव पड़ सकता है।

क्या होता है त्रिग्रही योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब तीन ग्रह एक ही राशि में एक साथ स्थित होते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। इस समय सिंह राशि में मंगल, देवगुरु बृहस्पति और केतु की युति बनी हुई है। मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, समृद्धि और भाग्य के प्रतीक तो केतु को आध्यात्मिक बदलावों से जोड़कर देखा जाता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल, गुरु और केतु का यह संयोग आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से पैसों की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनने और पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना हो सकती है और कार्यक्षेत्र में उनकी स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील मिलने या कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए कामों के पूरे होने की भी संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग करियर के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मनचाहा प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जातकों को भी सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रह सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ने और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 5 दिसंबर तक का समय कई मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होने से प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अनुकूल परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां भी दूर हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं।

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं