

Highlights:
राजकीय मामलों में सफलता मिलने के योग।
सरकारी मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है।
सोच-समझकर ही कर्ज लें।
शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
अचानक कोई शुभ प्रसंग सामने आ सकता है।
Horoscope Today 20 November 2026: शुक्रवार, 20 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो कुछ राशियो को पारिवारिक मामलों और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। किसी को आर्थिक लाभ मिलेगा, तो किसी राशि के जातको के लिए यात्रा और नए कार्यों की शुरुआत शुभ रहेगी।
आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्य और व्यापार का हाल-
मेष राशि के जातको के विरोधी भी अब आपके सहयोगी बनना चाहेंगे। भागदौड़ करने से रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
वृषभ राशि के लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि के जातको की कामकाज में देरी होने से चिंता बढ़ सकती है। युवाओं को नौकरी की तलाश में सफलता मिलने के योग हैं। उद्देश्य पूरे होंगे और मानसिक सुख एवं संतोष मिलेगा।
कर्क राशि के जातको के लिए नए कार्य की शुरुआत लाभकारी साबित हो सकती है। दूसरों की मदद करके खुशी मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
सिंह राशि के जातको का घरेलू मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों की अनदेखी करना ठीक नहीं होगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी और संतान की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी।
कन्या राशि के जातको के धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आय और व्यय पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान उठाईगीरों से जरूर सावधान रहें।
तुला राशि के लोगों का प्रियजनों के साथ विवाद होने की आशंका है। आय के नए स्रोत बनेंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
वृश्चिक राशि को कार्यक्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक विवाद के कारण मन परेशान हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे।
धनु राशि के जातको को व्यापारिक साझेदारी टूटने का मलाल रह सकता है। जिद में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का कामकाज में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि के जातको को प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। बातचीत के दौरान सावधानी रखें। उपहार प्राप्त हो सकते हैं। पिता पक्ष से सुख मिलेगा और मित्र आपकी मदद करेंगे।
कुंभ राशि के जातको को राजकीय मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सोच-समझकर ही कर्ज लें। शिक्षा और संतान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि के लोगों का साझेदारी में नई योजना की शुरुआत हो सकती है। मनोरंजन और सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। समय पर कार्य पूरे होंगे और कोई हर्षदायक समाचार मिल सकता है।
कार्तिक शुक्ल एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में सरसों के भाव में मंदी के बाद तेजी आने के योग हैं। सोना, चांदी और शक्कर के भाव में तेजी के संकेत हैं। अलसी और सरसों में दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से 10 मिनट के रुख के आधार पर व्यापार करना लाभदायक बताया गया है।