1 से 7 नवंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Saptahik Rashifal: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में रहना होगा सतर्क

Weekly Prediction: 1 से 7 नवंबर 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के अवसर ला सकता है। वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य मामलों में सावधानी रखनी होगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • नवंबर के पहले सप्ताह में कई राशियों को करियर में सफलता

  • मेष, मिथुन और कन्या को आर्थिक लाभ के योग

  • मकर, मीन और वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

Weekly Horoscope 1 to 7 November 2026: नवंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर लेकर आ सकता है।

कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ लोगों के लिए संपत्ति, व्यापार और साझेदारी से जुड़े मामले फायदेमंद रह सकते हैं। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी मेल-मिलाप बढ़ेगा।

हालांकि, कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक परिस्थितियों और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष राशि (Aries)

इस सप्ताह आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आप कुछ अच्छे अवसर गंवा सकते हैं। करियर और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। नए वाहन की योजना बन सकती है। सप्ताहांत में सोच-समझकर और अपनी कार्यक्षमता के अनुरूप काम करें। घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा और मनोरंजक यात्रा का योग बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। घरेलू मामलों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्य करने के बजाय रोजमर्रा की दिनचर्या पूरी करने का प्रयास करें। व्यवसाय में किसी अपरिचित व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। बच्चों को लेकर कुछ हद तक परेशान रह सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी योग्यता और काम को उचित मान-सम्मान मिलेगा। अपनी बात मनवाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह मनोवांछित साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का भाव कायम रहेगा। कारोबार पर ईमानदारी से ध्यान दें। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer)

इस सप्ताह व्यापार और करियर की दृष्टि से समय महत्वपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। बच्चों की भावनाओं का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। किसी करीबी मित्र के साथ दूर-दराज की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अनावश्यक खर्च से बचें। पुराना पैसा मिलने का योग है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों को सप्ताह प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अपनी योग्यता और सामर्थ्य का उपयोग सफलता पाने के लिए करेंगे। आपके व्यवहार और सोच में व्यापक बदलाव आ सकता है। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री और ऋण के लेन-देन से लाभ मिलने की संभावना है। अपने हितों की रक्षा के लिए प्रयास करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गुम हुई वस्तु मिलने का योग है।

कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक साझेदारों के साथ सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं दे सकता है। नई सोच और कार्यशैली लाभकारी सिद्ध होगी। मांगलिक कार्यों पर विचार होगा। कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है। आपसी मामलों को सावधानी से सुलझाने का प्रयास करें।

तुला राशि (Libra)

इस सप्ताह आप अच्छी तरह सोच-विचार करके ही अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे। विचारों का परस्पर आदान-प्रदान करने से अच्छी बात बन सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ सकता है। विशिष्ट लोगों से आपकी प्रशंसा होगी। भूमि, भवन और घर की खरीद-बिक्री फायदेमंद रहेगी। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार और राजकीय कार्यों के सिलसिले में की गई यात्राओं के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

साझेदारों के साथ आपके व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होंगे। कानूनी मामलों और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद आसानी से सुलझ सकते हैं। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है और आप कार्यक्षेत्र में संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों को इस सप्ताह आप सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहेंगे। पूरे होश और जोश के साथ कार्यों में जुट जाएंगे। भविष्य में लाभ देने वाली योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अनुसंधान और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च पदस्थ लोगों के साथ सामूहिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा और नए संबंध बनेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

अपने मन में चल रहे अंतर्द्वंद्व को दूर करके काम में जुट जाने का समय है। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति पर अधिक खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय में किसी करीबी मित्र को साझेदार बना सकते हैं। सप्ताहांत में स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही काम करें और जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्य पूरा करने में सहयोगियों का रवैया सकारात्मक रहेगा। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। आप किसी बड़ी योजना में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह आपकी कार्यक्षमता के अनुकूल नहीं भी हो सकती है। कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)

यह सप्ताह आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम की व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ें। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में कुछ नए साझेदारों को शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी करीबी मित्र अथवा रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में अति आत्मविश्वास आपको संकट में डाल सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण