

29 अक्टूबर को शुक्र के उदय होने की ज्योतिषीय गणना कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत है।
वृषभ, सिंह और मकर समेत कुछ राशियों पर शुक्र उदय का प्रभाव रहेगा।
प्रेम, करियर और आर्थिक फैसलों में समझदारी से आगे बढ़ने की सलाह।
Shukra Uday For Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, दांपत्य जीवन, आकर्षण, कला, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। जब शुक्र अस्त अवस्था से निकलकर उदय होते हैं, तो इसे ज्योतिष में महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
29 अक्टूबर 2026 को शुक्र के उदय होने की गणना की जा गई है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए निजी जीवन के संबंधों, करियर और आर्थिक योजनाओं को लेकर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही हैं।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिषीय के अनुसार, शुक्र के उदय होने से इस राशि के जातक आर्थिक योजनाओं, नौकरी और कारोबारी संबंधों पर नए सिरे से ध्यान दे सकते हैं। रुके हुए काम को आगे बढ़ाने के अवसर तलाशना फायदेमंद हो सकता है। इस समय में वृषभ राशि के जातकों को निश्चित लाभ मिलेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए कामकाज में अपनी प्रतिभा दिखाने और नई जिम्मेदारियां लेने का समय हो सकता है। यदि किसी प्रोजेक्ट पर लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उसकी प्रगति की समीक्षा करें। यही समय आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सही है। सीनियर से व्यवहार बनाकर रखेंगे, तो लाभ मिलेगा।
मकर राशि वालों के लिए करियर की दिशा तय करने, नए संपर्क बनाने और खर्च-बचत का हिसाब सुधारने पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद होगा। नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं की जांच अवश्य करें।
शुक्र को प्रेम और रिश्तों का कारक माना जाता है, इसलिए इस अवधि में दांपत्य जीवन में संवाद और आपसी समझ को महत्व देना अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी भावनाओं में बहकर खर्च करने के बजाय बजट के अनुसार फैसले लें।