6 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: धनु को करियर में नए अवसर, तुला को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, जानें आज का भविष्यफल

Daily Horoscope: 6 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, सम्मान और करियर के नए अवसर लेकर आएगा। वहीं कुछ जातकों को निवेश, कानूनी मामलों, स्वास्थ्य और विवादों में सावधानी बरतनी होगी।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 6 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा।

युवाओं को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को निवेश, कानूनी मामलों और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी।

मेष

मित्रों के रूखे व्यवहार से खिन्नता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी से जुड़े कार्यों की अधिकता रहेगी। किसी पूज्य या सम्मानित व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

वृषभ

अपने पक्ष को आत्मविश्वास के साथ रखें। जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नए लोगों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होने से राहत मिलेगी।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साझेदारी में कोई बड़ी योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। शुभ संदेश मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

कानूनी मामलों में सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है। खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन में संतोष और मानसिक शांति बनी रहेगी।

सिंह

जोखिम वाले कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समय पर वादा पूरा नहीं कर पाने का मलाल रहेगा। बुद्धिमानी और सूझबूझ से बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कन्या

बीती बातों को भूलकर निजी संबंधों को सुधारने का प्रयास करें। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय से संबंधित योजना कारगर साबित होगी।

तुला

तुला राशि वाले जातकों को सपनों को साकार करने का समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यर्थ के तनाव से बचें। पद, प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। निजी पुरुषार्थ से लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक

सहयोग मिलने से बिखरे हुए कार्यों को समेटने में मदद मिलेगी। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। यश, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन सुखद और संतोषजनक रहेगा।

धनु

सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

मकर

कार्यस्थल पर सभी की जवाबदेही तय करें। नई योजना की शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।

कुंभ

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। निवेश सोच-समझकर करें। दिनचर्या अनियमित रह सकती है। मित्रता उपयोगी साबित होगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें। विवाद को टालना हितकर रहेगा।

मीन

सहूलियत के अनुसार कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है। नौकरी से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण एकादशी और आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना-चांदी के भाव में 30 से 40 रुपये की मंदी रहने के संकेत हैं। धान्यों के भाव में अस्थिरता बनी रह सकती है। रूई, कपास, सूत, वस्त्र, पाट, जूट और बारदाने के भाव में मंदी रहने की संभावना है।

भाग्यांक- 3441

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई