

Weekly Horoscope 4 to 11 October 2026: नया सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक बदलाव और कार्यक्षेत्र में प्रगति लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को संपत्ति, कर्ज और वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में भी अलग-अलग तरह के अनुभव देखने को मिलेंगे।
कुछ राशियों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के प्रति सावधान रहना होगा। वहीं यात्रा, नए लोगों से मेलजोल और नए कार्यों की शुरुआत के अवसर भी बनेंगे। आइए जानते हैं 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
आप अत्यधिक खर्च से चिंतित रह सकते हैं, इसके बावजूद आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय बने रहेंगे। आपको अधीनस्थ की उपेक्षा का शिकार होना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। भूमि, भवन और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में खर्च होगा। नए कार्यों पर विचार होगा। इसके लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है या बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।
आपकी जान-पहचान और परिचय का दायरा बढ़ेगा। अच्छा होगा कि आप सामाजिक कार्यों की उपयोगिता को ध्यान में रखकर कार्य करें। पैतृक संपत्ति को बेचकर अपना हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने निकट परिजनों के साथ दूर-दराज की यात्रा का विचार करेंगे। जोखिम वाले कार्यों में रुचि रहेगी। वित्तीय मामलों में किसी का सहयोग लेंगे, जो आपके लिए उल्लेखनीय साबित हो सकता है।
सप्ताह में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। आपकी नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। पेशेवर लोगों को वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी यात्राओं की अधिकता रहेगी। जल्द ही किसी बड़ी योजना को हाथ में ले सकते हैं। अपने व्यवहार और लगन का प्रयोग कर कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में सफल हो सकते हैं। बीती बातों को याद करने से निजी संबंधों में कटुता आ सकती है।
कर्क राशि वाले जातकों के लिए इस सप्ताह पुराना अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। अपने कार्यों के प्रति आप आशावादी बने रहेंगे। कई उतार-चढ़ाव आएंगे। व्यावसायिक फैसला लेने से पहले आप हर पहलू पर विचार करेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में धन खर्च अधिक होगा। संबंधों के विस्तार पर ध्यान जा सकता है और लोग प्रसन्न होकर आपसे मिलेंगे।
आप मुश्किलों का डटकर मुकाबला करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने पद और आमदनी से संतुष्ट रहेंगे। यदि आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अति आत्मविश्वास में कोई फैसला न लें। कार्यस्थल की समस्या सुलझ सकती है।
आप जीवन के नए आयाम छुएंगे। अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और खुले मन-मस्तिष्क से समस्याओं का हल निकालेंगे। आप किसी नए अनुबंध में शामिल हो सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में प्रगति होगी। जिस व्यक्ति पर आप अधिक भरोसा करते हैं, वही आपकी जड़ खोदने का प्रयास कर सकता है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।
स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने की आशा है। उधार के लेन-देन से बचने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। आयात-निर्यात का प्रस्ताव मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में संदेह पैदा होने के कारण चल रहा कार्य बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। सावधानी बरतना उचित रहेगा। बिना मांगे सलाह देना नुकसानदायक हो सकता है।
वृश्चिक राशि वाले जातकों को नई नौकरी या नया कारोबार मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। बिखरे हुए कार्यों को समेटने का प्रयास सफल होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में खर्च होगा। जानबूझकर की गई गलती के लिए क्षमा मांगने में ही हित रहेगा। सप्ताहांत में परिवार के साथ सुखद योजना पर विचार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लग सकती है।
आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। किसी विवाद के चलते मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे। परिवार में अविश्वासी लोगों की सलाह से बचें। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह और अधीनस्थों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
प्रतिस्पर्धा के दौर में किस्मत और मेहनत आपको भरपूर लाभ देगी। आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना है। भाइयों के बीच जमीन-जायदाद का बंटवारा हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक यात्रा के अच्छे परिणाम मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों की मजबूती आपको आंतरिक खुशी देगी।
आप खुशी के समाचार सुनेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आयात-निर्यात के बड़े व्यवसाय में लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हल हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपके निकटस्थ विरोधी नई मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन उनका शीघ्र समाधान होने की संभावना है। कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है। कारोबारी यात्रा भी हो सकती है।
आपकी महत्वाकांक्षा चरम सीमा पर रहेगी। अनहोनी का भय बना रह सकता है। आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। अचानक लाभ का योग है। यात्राएं आशाजनक रहेंगी, लेकिन उठाईगीरों से सावधान रहें। रोगी से जुड़े कार्यों में खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में समय देने से खुशी मिलेगी। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान देना लाभकारी रहेगा।