Aaj Ka Rashifal: धनु को करियर में सफलता, वृषभ को अचानक धन लाभ, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 5 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और करियर के नए अवसर लेकर आएगा। वहीं कुछ जातकों को कार्यस्थल, परिवार, यात्रा और लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।
aaj ka rashifal 5 october 2026
5 अक्टूबर 2026 दैनिक राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 5 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को कार्यस्थल और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। युवाओं को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी तेजी के संकेत हैं।

मेष

मेष राशि वाले जातकों के मित्रों के साथ कहासुनी हो सकती है। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन अपने श्रम और प्रयासों से आप अभीष्ट लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकर-चाकरों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

पारिवारिक योजना में परिवर्तन करना पड़ सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। नवीन वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। निजी कार्यों पर खर्च अधिक रहेगा।

मिथुन

प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। भाग्यवर्धक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों के लिए लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रियजनों के साथ विवाद को टालना बेहतर रहेगा। व्यर्थ के खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

सिंह

व्यापार में नए लोग आपके साथ जुड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। पुराना अटका हुआ कार्य पूरा होने से संतोष और प्रसन्नता प्राप्त होगी।

कन्या

लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझने के आसार हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। जोखिम वाले कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

aaj ka rashifal 5 october 2026
Weekly Horoscope: कर्क को मिलेगा अटका धन, वृश्चिक को नई नौकरी का योग, जानें इस हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल

तुला

अनुभव की कमी के कारण लाभ की कोई अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। अपने खर्चों में कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे। किए गए प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक

साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपसी बातचीत से विवाद और मामलों का समाधान होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान होने के योग हैं।

धनु

युवाओं को करियर में बेहतर सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। धार्मिक यात्रा का योग है। अनावश्यक परिश्रम के कारण थकान महसूस हो सकती है।

मकर

अच्छे अवसर सामने आएंगे। अनुशासन की कमी के कारण कार्यस्थल की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मनोनुकूल कार्य बनने से प्रसन्नता मिलेगी।

कुंभ

पुराना विवाद हल होने के योग हैं। तीखी बातों के कारण करीबी लोग नाराज हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। यात्रा सुखद रहेगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और लाभ होगा, हालांकि लाभ की मात्रा कम रह सकती है।

मीन

समय पर मदद नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। भावुकता में लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। समय और परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करना लाभकारी रहेगा। पुराना अटका हुआ कार्य पूरा होने के योग हैं।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण दशमी और पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड और रूई में तेजी के संकेत हैं। वायदा विचार के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट से 25 मिनट के रुख पर व्यापार करना लाभकारी रह सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com