29 अक्टूबर 2026 जन्मदिन राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: तुला को सरकारी कामों में सफलता, मकर बनाएंगे नई योजनाएं, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 29 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभ, नई योजनाओं और सरकारी कामकाज में सफलता के अवसर ला सकता है। वहीं, कुछ जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 29 October 2026: 29 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभ, नई योजनाओं और सरकारी कामकाज में सफलता के अवसर लेकर आ सकता है।

वहीं, कुछ राशि वालों को पारिवारिक मतभेदों, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।

मेष राशि

कार्यों में बाधा आने से मन उदास हो सकता है। मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं और आप अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि

किसी नए कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। भावुकता के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मन धन प्राप्ति के नए उपायों की ओर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

मन पर नियंत्रण रखते हुए अपने कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करें। किसी नए संबंध पर ध्यान देने की जरूरत होगी। संयम और धैर्य से काम लेना हितकर रहेगा।

सिंह राशि

नई सामाजिक व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। अचल संपत्ति खरीदने के लिए प्रयास शुरू हो सकते हैं।

कन्या राशि

संबंधों में भावनात्मक संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित रहेगा। धार्मिक और पारंपरिक कार्यों में मन लगेगा। रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों का मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का साथ मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शासन और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अचानक तनाव की स्थिति बन सकती है। निराशावादी विचारों को छोड़कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

धनु राशि

नई आकांक्षाएं मन को विचलित कर सकती हैं। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पिछली अप्रिय बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक किसी नई योजना पर आगे बढ़ेंगे। महत्वाकांक्षाएं आपको प्रगति की दिशा में प्रेरित करेंगी। जरूरी कार्य पूरे होने के योग हैं और कामकाज में सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। नैतिक कर्तव्यों का पालन करें और करीबी संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को भूल जाना हितकर रहेगा।

मीन राशि

अपने भविष्य की योजनाएं व्यवस्थित तरीके से बनाएं। भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवार को एकजुट बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे।

व्यापार भविष्य

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी और रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड और चीनी के भाव में मंदी रहने के संकेत हैं। जीरा, धनिया, सौंफ और अजवाइन के भाव में मामूली नरमी रह सकती है। वायदा कारोबार में दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से अगले 15 मिनट के रुझान के आधार पर व्यापार करना लाभकारी बताया गया है।

भाग्यांक: 4220

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन