Aaj Ka Rashifal: कुंभ को मिलेगा पुराना धन, मेष को संतान से शुभ समाचार, जानें आज का राशिफल

Daily Rashifal: 28 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए पारिवारिक सुख, कारोबार में सफलता और रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। वहीं कुछ जातकों को मानसिक चिंता को लेकर सतर्क रहना होगा।
Aaj Ka Rashifal 28 october 2026
28 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 28 October 2026: 28 अक्टूबर का दिन कई राशि वालों के लिए पारिवारिक सुख, व्यवसाय में सफलता और रुके हुए धन की प्राप्ति के अवसर लेकर आ सकता है।

वहीं, कुछ राशि वालों को कार्यों में देरी, मानसिक चिंता और आर्थिक खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।

मेष राशि

मेष राशि संतान से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिचितों का सहयोग मिलेगा और उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

व्यवसाय में सफलता पाने के लिए नए प्रयास करेंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाभदायक कार्य पूरे होने के योग हैं।

मिथुन राशि

मन धन प्राप्ति के नए उपायों की ओर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा और साहस में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आलस्य का त्याग करें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे। अनपेक्षित कार्य पूरे होने से लाभ और सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि

मन पर नियंत्रण रखते हुए अपने कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करें। मन कई तरह के पूर्वाग्रहों से प्रभावित हो सकता है। ज्ञात भय और चिंताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कार्यों में देरी हो सकती है। नई सामाजिक व्यस्तताएं सामने आएंगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने के प्रयास होंगे। मानसिक चिंता रह सकती है, लेकिन कार्यों की रूपरेखा बनाने में सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 28 october 2026
Weekly Horoscope: मेष को करियर में सफलता, वृषभ को संपत्ति से लाभ, जानें साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी और यश प्राप्त होगा। मनोरंजन से जुड़े कार्यों पर खर्च हो सकता है। आर्थिक उद्देश्यों से यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

धर्म और आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। यश प्राप्त होगा और प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा। नए कार्य पूरे होंगे, हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य या उनसे जुड़ी किसी बात की चिंता रह सकती है।

धनु राशि

परिजनों की सुख-दुख से जुड़ी परिस्थितियां मन को प्रभावित करेंगी। परिवार को एकजुट रखने पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यवसाय में अशांति या मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि

मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों में खर्च होगा और अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों के पूरे होने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन और उत्सव से जुड़े कार्यों पर खर्च हो सकता है। आलस्य से बचें। पुराना पैसा वापस मिलने के योग हैं।

मीन राशि

भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं मन पर हावी रह सकती हैं। अचल संपत्ति खरीदने पर विचार करेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना हितकर रहेगा।

व्यापार भविष्य

कार्तिक कृष्ण द्वितीया-तृतीया और कृत्तिका नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सन, जूट, पट और बारदाने के भाव में उतार-चढ़ाव रहने के संकेत हैं। सोने और चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

भाग्यांक: 2508

Navbharat Live
navbharatlive.com