Weekly Horoscope: मेष को करियर में सफलता, वृषभ को संपत्ति से लाभ, जानें साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal: 25 से 31 अक्टूबर 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026
25 से 31 अक्टूबर 2-026 साप्ताहिक राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Weekly Horoscope 25 से 31 October 2026: अक्टूबर का अंतिम सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में सफलता, आर्थिक सुधार और नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को व्यापार, साझेदारी और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।

पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की योजनाएं बन सकती हैं। हालांकि, कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष राशि (Aries)

कार्यक्षेत्र और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आप हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। नई सोच और कार्यशैली लाभकारी सिद्ध होगी। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

आप अच्छी तरह सोच-विचार करने के बाद ही अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे। विचारों का परस्पर आदान-प्रदान करने से अच्छी बात बन सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ सकता है। विशिष्ट लोगों से आपकी प्रशंसा होगी। भूमि और मकान की खरीद-बिक्री फायदेमंद रह सकती है। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार और सरकारी कार्यों के सिलसिले में की गई यात्राओं के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों को साझेदारों के साथ व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होंगे। कानूनी मामलों में संपत्ति से जुड़े विवाद आसानी से सुलझ सकते हैं। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है और आप कार्यक्षेत्र में संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आप सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहेंगे और पूरे जोश के साथ काम में जुट जाएंगे। भविष्य में लाभ देने वाली योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अनुसंधान और कला के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। उच्च पदस्थ लोगों के साथ सामूहिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए परिवार के लिए भी समय निकालें।

सिंह राशि (Leo)

मन में चल रहे अंतर्द्वंद्व को दूर करके काम में जुट जाने का समय है। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति पर अधिक खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय में किसी करीबी मित्र को साझेदार बना सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही काम करें और जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

व्यापारिक यात्राओं और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्य पूरा करने में सहयोगियों का रवैया आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा और किसी बड़ी योजना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, यह योजना आपकी कार्यक्षमता के अनुकूल न भी हो सकती है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से काम करना जरूरी होगा।

Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों पर बढ़ेगा ऑफिस का दबाव, नौकरी बदलने से पहले जान लें ये बात

तुला राशि (Libra)

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम की व्यस्तता बनी रहेगी, इसलिए अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ें। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में नए साझेदारों को शामिल कर सकते हैं। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में अति आत्मविश्वास आपको संकट में डाल सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन लापरवाही के कारण कुछ अवसर हाथ से निकल सकते हैं। करियर और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। नए वाहन की योजना बन सकती है। सप्ताहांत में अपनी कार्यक्षमता के अनुसार सोच-समझकर काम करेंगे। घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा और मनोरंजक यात्रा का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

अपनों के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। घरेलू मामलों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्यों के बजाय रोजमर्रा के काम पूरे करने पर ध्यान दें। व्यवसाय में किसी अपरिचित व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। बच्चों को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

कार्यस्थल पर आपकी योग्यता और काम को उचित सम्मान मिलेगा। अपनी बात मनवाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपकी अपेक्षाओं के अनुकूल रह सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मानसिक असंतुलन, शारीरिक परेशानी और घरेलू तनाव से बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का भाव बना रहेगा। कारोबार पर ईमानदारी और गंभीरता से ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापार और करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। बच्चों की भावनाओं का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। किसी करीबी मित्र के साथ दूर-दराज की यात्रा पर जा सकते हैं। पुराना पैसा वापस मिलने का योग है।

मीन राशि (Pisces)

आप प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे और अपनी योग्यता तथा सामर्थ्य का उपयोग सफलता पाने के लिए करेंगे। आपके व्यवहार और सोच में व्यापक बदलाव आ सकता है। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री और ऋण के लेन-देन से लाभ मिल सकता है। राजनेता अपने हितों की रक्षा के लिए प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। गुम हुई वस्तु मिलने का योग है।

Navbharat Live
navbharatlive.com