12 अक्टूबर आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष को व्यापार में लाभ, कर्क को मिलेगा रुका धन, जानें आज का भविष्यफल

Daily Horoscope: 12 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है। जानें सभी 12 राशियों का हाल और बाजार में तेजी-मंदी के संकेत।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • आज इन राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, बढ़ेंगे आय के स्रोत

  • करियर और कारोबार में उन्नति के बन रहे हैं योग

  • व्यापार भविष्य: गुड़, खांड और लाल वस्तुओं में तेजी के संकेत

Daily Horoscope 12 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी और नए संपर्क तरक्की में सहायक बनेंगे।

कुछ जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है, जबकि पारिवारिक जीवन में सहयोग और सुखद समाचार मिलने के योग हैं।

मेष

व्यापारिक साझेदारी लाभप्रद रहेगी। नए संपर्क उन्नति में सहायक होंगे। मातृपक्ष से कोई विशेष समाचार मिल सकता है। यात्रा का समय पर लाभ मिलेगा।

वृषभ

अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी। सभी की भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई सुखद समाचार मिलने के योग हैं।

मिथुन

जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। पारिवारिक मामलों में बात बिगड़ सकती है, लेकिन दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

कर्क

गुम हुई वस्तु या पुराना धन मिलने की उम्मीद है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों का सहयोग मिलेगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

सिंह

सिंह राशि वालों को अनुभवी लोगों की मदद से कामकाज बेहतर होगा। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध दूर होगा। सुख और संतोष की प्राप्ति होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं।

कन्या

आय के स्रोत बढ़ाने पर विचार होगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े काम बनेंगे। कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए हितकर साबित होगी। आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

वैवाहिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में भी सफलता के योग हैं। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक

मेहमानों का आगमन हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय उलझन दूर होगी और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

धनु राशि वाले जातकों के लिए आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में लाभ होने की संभावना है। तनाव दूर होगा। नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे, हालांकि खर्च का बोझ अधिक रह सकता है।

मकर

भागदौड़ और परिश्रम से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों पर खर्च होगा। कामकाज में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिचितों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ

तय कार्यक्रम में बदलाव होने से खिन्नता हो सकती है। अधिकारियों से संपर्क लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत वाले कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मीन

अधूरे कार्य सरलता से पूरे होंगे। नई पढ़ाई या अध्ययन की रूपरेखा बनेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा।

व्यापार भविष्य

आश्विन शुक्ल द्वितीया और स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ और खांड के भाव में उछाल आने के संकेत हैं। लाल रंग की वस्तुओं में तेजी रह सकती है। रूई, कपास, चांदी, सरसों, अलसी, अरंडी और चने के भाव में वृद्धि होने की संभावना है। बाजार के रुख को देखकर ही कारोबार करना उचित रहेगा।

भाग्यांक- 6054

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा