

आज इन राशियों को मिलेंगे रोजगार और व्यापार के नए अवसर
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, कुछ राशियों का बढ़ेगा खर्च
आज का व्यापार भविष्य: सोना-गुड़ में तेजी, चांदी में मंदी के संकेत
Daily Horoscope 11 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए रोजगार, व्यापार और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है।
कुछ जातकों को अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, वहीं पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि, कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और विवादों के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
खानपान में सावधानी रखें। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों को टालने का प्रयास करें। महिला वर्ग की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। जिससे आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं, उनसे खुलकर बात करें। रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
निजी कार्यों के लिए सिफारिश करनी पड़ सकती है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुधार होगा। परोपकार से जुड़े कार्यों में सुख और संतोष प्राप्त होगा।
जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अपनों की मदद से प्रसन्नता मिलेगी। मनोरंजन, भ्रमण और आमोद-प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे।
अटकी हुई योजनाओं में प्रगति होगी। उच्च अध्ययन के लिए दूर जाना पड़ सकता है। आय से अधिक धन खर्च होने की संभावना है। दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। अधिकारियों के संपर्क से लाभ मिलेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क होने पर नए कार्य बनने के योग हैं।
कामकाज में देरी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी से संबंधित अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। विवादास्पद कार्यों को टालना बेहतर रहेगा।
भागदौड़ और प्रयासों से कामकाज पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यश और कीर्ति प्राप्त होगी। दूर गए मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है।
नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। भावुकता में लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
राजकीय मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक शत्रुता बढ़ने की आशंका है। अनावश्यक खर्च हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।
कुंभ राशि वालों की उलझनें दूर होंगी। चुप रहने से लोग आपको गलत समझ सकते हैं, इसलिए अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। आय के स्रोत बढ़ने के योग हैं। अतिथि आगमन संभव है और मित्रता के संबंध प्रगाढ़ होंगे।
नए सौदों से जुड़े कार्य बनेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च होने की संभावना है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय के लिए समय उत्तम रह सकता है।
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा और चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मूंग, मोठ, रूई, सोना, गुड़ और खांड के भाव में तेजी रहने के संकेत हैं। चांदी के भाव में मंदी का रुख रह सकता है। वायदा विचार के अनुसार आज हाजिर बाजार में पिछले दिन के बने भाव के आधार पर कारोबार करना लाभकारी रह सकता है।
भाग्यांक- 2492