Weekly Horoscope: मेष की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal: 11 से 17 अक्टूबर 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नई साझेदारी के अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को खर्च और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों में सावधानी बरतनी होगी।
Weekly Horoscope 11-17 October 2026
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर 2026(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 
  • इस हफ्ते वृषभ राशि वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

  • वृश्चिक राशि वाले जातकों को धन कमाने में शुभचिंतकों का साथ मिलेगा।

  • मीन राशि वालों के लिए आसपास का माहौल खुश रहेगा।

Weekly Horoscope 11 से 17 October 2026: अक्टूबर का यह सप्ताह कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है।

कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को व्यापार विस्तार, नई साझेदारी और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों के अवसर बनेंगे।

हालांकि, कुछ राशियों को स्वास्थ्य, बढ़ते खर्च और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष राशि (Aries)

आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आस-पड़ोस या रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। सप्ताह में व्यवसाय और व्यापार के विस्तार की संभावना बनेगी। मेल-मुलाकात उपयोगी रहेगी और अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। उत्तराधिकार से जुड़ा लाभ मिल सकता है। उदारता पर अंकुश रखेंगे, तो राहत मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सप्ताह में किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

परिस्थितियों के अनुकूल विनम्रता आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। बहसबाजी और मुंह पर बोलने की आदत पर नियंत्रण रखें। कार्य और व्यापार को केवल धन कमाने का साधन न समझें, बल्कि इसे प्रतिष्ठा का आधार भी मानें। सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली सिद्ध होंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले जातक आपको कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिकारी दबाव बना सकते हैं। पद और प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद की अनुभूति होगी। सप्ताह के मध्य में विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना पड़ेगा। आप सही और गलत के बीच उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

पहले से चले आ रहे कार्य जारी रहेंगे। नए कार्यों में हाथ डालने से बचें। लंबे समय से जिस सफलता की उम्मीद कर रहे हैं, वह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। जोड़ों के दर्द और बुखार जैसी समस्याओं से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में निकटता आएगी और प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

इस सप्ताह कुछ अच्छे दोस्त बन सकते हैं, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। घरेलू कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करें। टालमटोल की प्रवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सप्ताह के मध्य में खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार की कार्ययोजना का विस्तार होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना आपके हित में रहेगा।

Weekly Horoscope 11-17 October 2026
Aaj Ka Rashifal: वृषभ को नौकरी में सफलता, तुला को आकस्मिक धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

तुला राशि (Libra)

यदि आप अस्वस्थ या कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। नई साझेदारी के साथ काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर काम करें। घरेलू मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य का साथ मिलेगा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको अधिक खर्च और परिश्रम करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपके अधिकारी और शुभचिंतक धन कमाने में आपकी सहायता करेंगे। व्यापार से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। घरेलू आयोजन आनंददायक रहेगा। अपने करीबियों के साथ संवाद बनाए रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी, इसलिए उनकी भावनाओं का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातक अकेले ही काम का पूरा बोझ उठा लेने से आपको नुकसान हो सकता है। सहकर्मियों या अधीनस्थों के कारण कुछ परेशानी आ सकती है। नए कारोबार की शुरुआत अच्छी रह सकती है। अपनी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ने से जीवन आसान होगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे। सप्ताह में अपने प्रयासों से अच्छी सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

इस सप्ताह सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में निर्माण संबंधी सुधार कर सकते हैं। पुराना घर बेचकर नया घर खरीदने पर विचार हो सकता है। अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। छात्रों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायी वर्ग को नए अनुबंधों में शामिल होने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

इच्छित सफलता पाने के लिए कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी आयात-निर्यात के कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को आसानी से निभा लेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भ्रमण की स्थिति बन सकती है, लेकिन धीरे-धीरे नए अवसरों की ओर आगे बढ़ेंगे। वित्तीय स्थिति से संतुष्ट रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आप अपने आसपास का माहौल खुशनुमा पाएंगे और मेहमानों की आवभगत में आनंद महसूस करेंगे। कार्यालय में आपके खुले विचारों को कुछ लोग पसंद नहीं कर सकते। अतीत और वर्तमान के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश करेंगे। शेयर बाजार में धन निवेश करने से परहेज करें और व्यवसाय में सावधानी बरतें। आपसी संबंधों की अनदेखी न करें। संतान की उन्नति होगी और खोई हुई वस्तु मिलने का योग है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com