Highlights:
पैतृक संपत्ति के विवाद में सावधानी बरतें
उच्च शिक्षा के अवसर, घर के नवीनीकरण की योजना
वृश्चिक को संपत्ति विवाद में सावधानी, धनु के अटक सकते हैं काम
Daily Horoscope November 4, 2026: बुधवार, 4 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है। मेष राशि के जातकों का नए कारोबार की ओर रुझान बढ़ेगा, जबकि मिथुन राशि वालों को साझेदारी और व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। कर्क राशि के जातकों के धन के माध्यम में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। वहीं धनु राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
हालांकि कुछ राशियों के लिए नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
मेष राशि के जातक आज कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। वाहन सुख मिलने के योग है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, दिन के दौरान खर्चों की अधिकता रह सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना ही जातक के लिए बेहतर होगा।
वृषभ राशि के जातको के लिए विवादास्पद मामलों से फिलहाल दूरी बनानी होगी। किसी रोगी के उपचार पर खर्च हो सकता है। किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।
मिथुन राशि के जातको का किसी के साथ मिलकर नई साझेदारी में कोई काम शुरू कर सकते हैं। कामकाज समय पर पूरा होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभप्रद रहेगा।
कर्क राशि के जातक दूसरों की पूंजी का उपयोग करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। परिवार और कुटुंब के लोगों के साथ सुखमय जीवन होगा। अपने प्रयासों से उपलब्धियां हासिल होंगी।
सिंह राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। घरेलू यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि, कुछ अनावश्यक कार्यों में समय खर्च होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि के जातकों को करीबी रिश्तेदारों की चिंता रह सकती है। इसके बावजूद किसी शुभ कार्य की शुरुआत संभव है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के योग है।
तुला राशि के जातकों को किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में लाभ हो सकता है और किसी मनोरंजन वाले जगह परी सैर का मौका भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के साथ पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ की संभावना है।
धनु राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। इसलिए कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें और सावधानी बरतें। समय का सदुपयोग करे। चोट या मोच लगने से शारीरिक परेशानी हो सकती है।
मकर राशि के जातकों का मन घर की साज-सज्जा या नवीनीकरण कराने का बन सकता है। उच्च शिक्षा से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं।
कुंभ राशि के जातक अपनी योजनाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कर सकते हैं। इससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी। व्यर्थ की चिंता नहीं किजिए।
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए नई तकनीक सीखने का अवसर मिल सकता है। लेखन और रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं। संतान सुख और पारिवारिक खुशियां प्राप्त हो सकती हैं।
कार्तिक कृष्ण दशमी और मघा/पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से व्यापारिक बाजार में गेहूं, जौ, चना और बाजरा के भाव में तेजी आने के हैं। वहीं गुड़ और खांड में नरमी का रुख रह सकता है। बादाम के भाव में स्थिरता बने रहने की संभावना है।